Entertainment : TMKOC: असित मोदी के खिलाफ Shailesh Lodha ने जीता केस, 1 करोड़ की राशि का किया जाएगा भुगतान - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

TMKOC: असित मोदी के खिलाफ Shailesh Lodha ने जीता केस, 1 करोड़ की राशि का किया जाएगा भुगतान

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
tmkoc

टीवी का पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ आज कल विवादों के घेरे में छाया हुआ है। कई कलाकारों ने शो छोड़ दिया है। साथ ही मेकर्स पर आरोप भी लगाए है।

इसी बीच इस शो में तारक मेहता की भूमिका निभाने वाले शैलेश लोढ़ा ने भी मेकर्स के खिलाफ केस दायर किया था। शैलेश ने बकाया राशि ना मिलने पर केस किया था। खबरों की माने तो तारक ये केस जीत गए है।

शैलेश लोढ़ा को मिलेगी बकाया राशि

खबरों की माने तो शैलेश लोढ़ा ने जो केस शो के मेकर्स पर किया था, उसका फैसला इसी साल मई में आया। शैलेश के केस जीतने के बाद अब असित मोदी डिमांड ड्राफ्ट के जरिए 1,05,84,000/- रुपयों का भुगतान करेंगे।

बीते साल अप्रैल 2022 में छोड़ा था शो

अप्रैल २०२२ में शैलेश उर्फ़ तारक मेहता ने शो छोड़ दिया था। 2023 के शुरुआत में ही नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) को मेकर्स से अपने साल भर के पैसे का भुगतान करने के लिए कॉन्टेक्ट किया। जिसके बाद केस की सुनवाई वर्चुअल हियरिंग से की गई। जिसके बाद वकील द्वारा शतों के अनुसार दोनों ही पार्टी के बीच सेट्लमेंट हुआ।

केस जीतकर खुश है तारक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शैलेश इस फैसले से काफी खुश है। उन्होंने कहा की लड़ाई पैसों के लिए थी ही नहीं। ये न्याय और आत्मसम्मान की थी। आगे वो कहते है की उन्हें ऐसा लगा जैसे उन्होंने कोई जंग जीत ली। वो खुश है की लड़ाई की जीत हुई।

Share This Article