Entertainment : Jawan Box Office Collection Day 5: मंडे को Shah Rukh Khan की Jawan ने किया शानदार कलेक्शन, जानें- कमाई - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Jawan Box Office Collection Day 5: मंडे को Shah Rukh Khan की Jawan ने किया शानदार कलेक्शन, जानें- कमाई

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
Jawan Box Office Day 1

Jawan Box Office Collection Day 5: शाहरुख खान( Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘Jawan’ जबसे सिनेमाघरों में दस्तक दी है। तब से ही बॉक्स ऑफिस पर छायी हुई है। सात सितम्बर को रिलीज़ हुई फिल्म आए दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ रुपये से शुरुआत की।

जिसके बाद फिल्म पहले दिन अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। शाहरुख़ खान के फिल्मी करियर की भी ये सबसे बड़ी ओपनिंग है।ऐसे में जानते है की फिल्म ने पांचवें दिन कितना कलेक्शन किया है।

Jawan

Shah Rukh Khan की फिल्म का कलेक्शन

फिल्म को रिलीज हुई पांच दिन हो गए है। इन पांच दिनों में ही फिल्म ने ताबड़तोड़ कलेक्शन कर लिया। दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है। इसका सबूत सिनेमाघरों में हाउसफुल शोज दे रहे है। फिल्म ने चौथे दिन रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया है।

संडे को फिल्म ने 80.1 करोड़ का कलेशन किया। हिंदी भाषा में 71.63 करोड़ के टिकट बीके। तो वहीं तमिल और तेलुगु में 5 करोड़ और 3.47 करोड़ के टिकट बुक हुए। फिल्म ने चौथे दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन कर रिकॉर्ड बना दिया है।

Jawan Box Office Collection Day 5

फिल्म ने पांचवें दिन भी काफी अच्छा कलेक्शन किया। खबरों की माने तो फिल्म ने सोमवार को 30 करोड़ का बिज़नेस किया। ऐसे में पांचवे दिन का जवान का टोटल कलेक्शन 316.16 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने पांच दिनों में ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में फिल्म ने सबसे जल्दी 300 करोड़ के क्लब में एंट्री करने का रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।

Jawan नहीं तोड़ पाई ‘Gadar 2’ का रिक़ॉर्ड

Shah Rukh Khan की फिल्म जवान ने इतनी जल्दी 300 करोड़ के क्लब में एंट्री कर इतिहास रच दिया है। फिल्म इस साल की तीसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है जिसनें 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

लेकिन फिल्म पहले मंडे का ग़दर 2 का कलेक्शन पार नहीं कर पाई। बता दें की ग़दर 2 ने पहले सोमवार को 38.7 करोड़ का बिज़नेस किया था। तो वहीं जवान पहले सोमवार को केवल 30 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई।

Share This Article