Entertainment : शाहिद कपूर ने शादी को लेकर दिया बयान, यूजर कर रहे ट्रोल, कहा कबीर सिंह से मिलती है सोच  - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

शाहिद कपूर ने शादी को लेकर दिया बयान, यूजर कर रहे ट्रोल, कहा कबीर सिंह से मिलती है सोच 

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
shahid-kapoor

बॉलीवुड के कबीर सिंह यानी की शहीद कपूर आज कल अपनी आने वाली फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ के प्रमोशन में व्यस्त है। अभिनेता जगह-जगह फिल्म के प्रमोशन के लिए जा रहे है। अभिनेता मीडिया हाउस को इंटरव्यूज भी दे रहे है। इसी बीच शाहिद ने शादी के ऊपर बयान दिया।

जिसके बाद सोशल मीडिया पर अभिनेता के ये वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसपर यूजर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने लग गए। 

शादी को लेकर शाहिद ने कहा ये

मीडिया को दिए इंटरव्यू में अभिनेता ने शादी के ऊपर बात की। शादी को लेकर अभिनेता ने अपनी राय देते हुए कहा  की शादी का कांसेप्ट ये है की लड़का बिगड़ा हुआ है, तो महिला उसे ठीक करने आई है।  ताकि लड़के की बची हुई लाइफ एक अच्छा व्यक्ति बनने में व्यतीत हो। लाइफ इसी बारे में होती है।  

ट्रोलर्स ने किया ट्रोल

शादी पर अपनी राय देना अभिनेता को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर इस बयां के बाद यूजर अभिनेता को ट्रोल कर रहे है। वायरल वीडियो पर यूजर कमेंट कर अभिनेता की क्लास ले रहे है। एक यूजर ने लिखा ‘माना की आपने कबीर सिंह का रोल निभाया था, लेकिन रियल में भी आप उसी की तरह बनने लग गए।’

तो वहीं दूसरे ने लिखा ‘लड़को को ठीक करना महिलाओं का काम नहीं है।’ तो अन्य यूजर ने लिखा ‘औरत क्या इस चीज़ के लिए होती है?लड़को को ठीक करने के लिए? कैसे बचकानी बात है।’  तो वहीं एक ने जेंडर इक्वालिटी पर बोलते हुए कहा ‘की शादी पति और पत्नी दोनों की जिम्मेदारी होती है।’

शाहिद कपूर वर्क फ्रंट

शाहिद को हाल ही में ‘फर्जी’ वेब सीरीज में देखा गया था। इस सीरीज के साथ अभिनेता ने ओटीटी प्लेटफार्म पर कदम रखा। अभिनेत जल्द ही फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ में दिखाई देंगे। फिल्म में शाहिद के अलावा डायना पेंटी, राजीव खंडेलवाल, संजय कपूर आदि अभिनेता मौजूद है। फिल्म को OTT प्लेटफार्म जियो सिनेमा पर  नौ जून को रिलीज़ किया जाएगा।

Share This Article