Highlight : नैनी झील से निकाली गई सात क्विंटल मछलियां, यहां जानें क्यों ? - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

नैनी झील से निकाली गई सात क्विंटल मछलियां, यहां जानें क्यों ?

Yogita Bisht
2 Min Read
Naini lake

नैनी झील से हाल ही में सात क्विंटल मछलियां निकाली गई हैं। ये मछलियां नैनीझील में पारिस्थितिकी संतुलन में बाधक बन रहीं थी। जिसके चलते इन्हें झील से बाहर निकाल दिया गया है। झील से बाहर निकाली गई मछलियों में बिग हेड व कॉमन कार्प प्रजातियां शामिल हैं।

नैनी झील से निकाली गई सात क्विंटल मछलियां

नैनीझील में पारिस्थितिकी संतुलन में बाधक बन रही मछलियों को पंतनगर विवि के मत्स्य वैज्ञानिकों के दिशा निर्देशन में झील से बाहर निकाला जा रहा है। मछलियों को बाहर निकालने का काम 20 अक्टूबर से किया जा रहा है। अब तक करीब सात क्विंटल मछलियां झील से बाहर निकाली जा चुकी हैं।

दो प्रजातियों की मछलियों को निकाल रहे बाहर

बता दें कि नैनी झील से सिर्फ दो प्रजातियों की मछलियां ही बाहर निकाली जा रही हैं। झील से बिग हेड व कॉमन कार्प प्रजाति की मछलियों को बाहर निकाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों मत्स्य वैज्ञानिकों ने झील का सर्वे किया था।

जिसमें पता चला था कि झील में अनुपयोगी प्रजाति की मछलियां 60 प्रतिशत से अधिक हो चुकी हैं। इसके बाद ही इन्हें बाहर निकाला जा रहा है। निजी कंपनी ग्लोबल एक्वा झील से मछलियां निकालने में सहयोग कर रही है। ये अभियान 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।