Highlight : उत्तरांखड से सनसनीखेज खबर : दोस्त ने दोस्त को मार डाला, साथ करते थे काम - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तरांखड से सनसनीखेज खबर : दोस्त ने दोस्त को मार डाला, साथ करते थे काम

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
AIIMS RISHIKESH cm tirath singh rawat

AIIMS RISHIKESH cm tirath singh rawat

पौड़ी: पौड़ी जिले के बीरोंखाल ब्लाॅक एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां दो दोस्तों की आपास में ही झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक दोस्त ने दूसरे को मौत के घाट उतार दिया। मामला 26 जून को बताया जा रहा है, दोनों में गहरी दोस्ती थी। साथ में चाऊमीन की दुकान चलाते थे। मृतक की माता बिल्ला देवी पत्नी स्वर्गीय बचन सिंह ने तहरीर के साथ थाना पुलिस को दी। नामजद तहरीर मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मनोहर सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी चोरखिंडा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि रामपाल सिंह पुत्र स्वर्गीय बचन सिंह और मनोहर सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी चोरखिंडा गांव के ही नजदीक टैक्सी स्टैंड के पास संयुक्त रूप से चाऊमिन की दुकान चलाते थे। विगत 26 जून को दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। यह बहस इतनी बढ़ गई कि मनोहर सिंह ने रामपाल सिंह के सिर पर पत्थर मार दिया। जिससे पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर, गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए ले जाने का प्रयास किया।

इसी बीच मनोहर सिंह ने दोबारा आकर एक और बड़ा पत्थर उठाकर घायल के सिर पर मार दिया दिया। रामपाल सिंह को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। जहां गत सोमवार 28 जून को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक की माता बिल्ला देवी पत्नी स्वर्गीय बचन सिंह की तहरीर के आधार पर मनोहन सिंह पुत्र प्रतार्प ंसह के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी मनोहर सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी चोरखिंडा गांव को मंगलवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Share This Article