Big News : देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या से मची सनसनी, लूट के बाद कर दी बुजुर्ग की निर्मम हत्या - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या से मची सनसनी, लूट के बाद कर दी बुजुर्ग की निर्मम हत्या

Yogita Bisht
2 Min Read
murder doon

राजधानी देहरादून में क्राइम बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आ रही है। इसी बीच दून में बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी मच गई। हत्या की खबर मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम सहित एसपी सिटी मौके पर पहुंच गए हैं।

दून में बुजुर्ग महिला की हत्या से मची सनसनी

देरहादून से बुजुर्ग महिला की हत्या की खबर सामने आ रही है। मामला थाना पटेल नगर क्षेत्र का है। जहां पर भंडारी बाग में एक बुजुर्ग महिला की हत्या हुई है। 70 वर्षीय कमलेश धवन अपने घर पर अकेली रहती थी।

महिला हत्या की खबर ये आस-पड़ोस में सनसनी मच गई है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला की हत्या गला रेत कर की गई है। घर के भीतर अलमारी का सारा समान बिखरा पड़ा है।

फॉरेंसिक टीम सहित एसपी सिटी मौके पर पहुंचे

महिला की हत्या की खबर मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम सहित एसपी सिटी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने महिला घर में छान-बीन शुरू कर दी है। महिला के रिश्तेदारों के खबर दे दी गई है। महिला की तीन बेटियां हैं। जो वसंत विहार में रहती हैं।

पहले भी हुई थी घर में चोरी

मिला जानकारी के मुताबिक घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है। जिससे चोरी की आशंका जताई जा रही है। इससे पहले भी इसी घर में चोरी हुई थी। उस समय चोर नल की टोंटियां और अन्य समान ले गए थे। महिला के पति की मौत काफी समय पहले ही हो गई है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।