Entertainment : Bigg Boss 17: सीमा हैदर ने 'बिग बॉस में जाने की अटकलों पर कही ये बात, बताया सच - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Bigg Boss 17: सीमा हैदर ने ‘बिग बॉस में जाने की अटकलों पर कही ये बात, बताया सच

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
bigg boss 17_

सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन 17 आज कल ख़बरों में है। शो का हिस्सा ऐसे लोग बनते है जो कॉन्ट्रोवर्सी में बने रहते है। ऐसे में इस सीजन के कंटेस्टेंट के नाम सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ऐसे में इस शो के लिए पाकिस्तान से बॉर्डर पार कर आई सीमा हैदर का नाम भी सुर्ख़ियों में है। खबरों की माने तो बिग बॉस और कपिल शर्मा के शो का सीमा जल्द ही हिस्सा बनने जा रही है। ऐसे में अब सीमा ने इस बात से पर्दा उठा दिया है।

सीमा ने वीडियो किया शेयर

सीमा हैदर को लेकर खबरें उड़ रही थी की वो कपिल शर्मा शो और रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा होंगी। ऐसे में इन् खबरों के बीच सीमा हैदर ने खुद इस बात से पर्दा उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वियो जारी कर इस खबर का सच बताया है। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है।

रियलिटी शो का हिस्सा होंगी या नहीं?

सीमा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें उन्होंने बताया की बिग बॉस और कपिल शर्मा दोनों ही शो से उन्हें ऑफर आये है। ऑफर को उन्होंने ठुकरा दिया है। इस समय उनकों किसी भी शो का हिस्सा नहीं बनना है। आगे अगर वो किसी भी शो का हिस्सा होंगी तो वो ये जानकारी खुद शेयर करेंगी।

सीमा हैदर बन गई स्टार

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को भारत के लोगों द्वारा काफी प्यार मिल रहा है। एक फिल्मकार ने तो उनपर फिल्म बनाने की भी घोसना कर दी है। फिल्म की शूटिंग शुरू ह चुकी है। सीमा हैसर को कुछ ही महीनों में काफी पॉपुलैरिटी मिल गई है। इतनी पॉपुलैरिटी के बाद उनकों बिग बॉस से ऑफर मिलना लाज़मी है।

Share This Article