Entertainment : देखें VIDEO : सीता हरण करने वाले "रावण" ने सीता हरण देख जोड़ लिये हाथ - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देखें VIDEO : सीता हरण करने वाले “रावण” ने सीता हरण देख जोड़ लिये हाथ

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Arun govil

लॉकडाउन के चलते सरकार ने दूरदर्शन पर रामायण का प्रसारण फिर से शुरु कर दिया है। वहीं रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह रामायण को टीवी पर देखते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अरविंद त्रिवेदी रामायण के उस सीन को देखकर काफी भावुक हो जाते हैं, जब रावण सीता हरण करता है। अरावत का किरदार अरविंद त्रिवेदी ने निभाया था। उन्होंने ये किरदार बखूबी निभाया था।

सोशल मीडिया पर अरविंद त्रिवेदी का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। रामायण सीरियल में सीता का किरदार अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने निभाया था। वहीं इससे पहले भी एक वीडियो में अरविंद त्रिवेदी रामायण सीरियल को लेकर अपनी भावुकता बयां कर चुके हैं। रामायण सीरियल में अरविंद त्रिवेदी के रावण किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें इस सीरियल में रावण का रोल कैसे मिला।

अरविंद त्रिवेदी ने इस रोल से जुड़ा किस्सा साझा करते हुए कहा था, मेरी इच्छा सीरियल में केवल रोल करने की थी। इसलिए मैंने रामानंद सागर से इस किरदार को करने की गुजारिश की थी। वो इससे सहमत नहीं थे। उन्होंने मुझे स्क्रिप्ट पढ़ने को कहा। मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी। इसके बाद थोड़ी देर के लिए सन्नाटा पसर गया।

अरविंद त्रिवेदी ने आगे कहा कि, जब मैं स्क्रिप्ट वापस देकर जाने लगा तो रामानंद सागर ने रोककर बोला कि उन्हें अपना लंकेश मिल गया। उनकी इस बात को सुनकर मैं हैरान हो गया था। ऐसा इसलिए क्योंकि मैंने कोई डायलॉग ही नहीं पढ़ा था।? जब मैंने रामानंद सागर से कहा कि मैंने कोई डायलॉग ही नहीं पढ़ा। जवाब में उन्होंने कहा कि मेरी चाल ढाल देखकर समझ गए थे कि वही उनके रावण बनने योग्य हैं। उन्हें रामायण के लिए ऐसा रावण चाहिए जिसमें बुद्धि-बल हो और मुख पर तेज हो।

Share This Article