Haridwar : आम के बाग पर चली आरी, बिना अनुमति के काटे दर्जनों पेड़, सोते रहे वन विभाग के अधिकारी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

आम के बाग पर चली आरी, बिना अनुमति के काटे दर्जनों पेड़, सोते रहे वन विभाग के अधिकारी

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
PED KATE

रुड़की में लकड़ी मफियाओं के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला रुड़की के मानकपुर रेंज का है। जहां माफियाओं ने रातों-रात आम के बगीचे में आरियां चला दी गई। बताया जा रहा है की बिना अनुमति के आम के लगभग 40 पेड़ काटे गए हैं।

लकड़ी माफियाओं ने बिना अनुमति काटे 40 पेड़

घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। लड़की माफियाओं ने रुड़की के मानकपुर रेंज में मौजूद 40 से ज्यादा आम के प्रतिबंधित पेड़ों पर रातों-रात आरी चला दी। जिसकी भनक ना तो वन विभाग के अधिकारियों को लगी ओर ना ही उद्यान विभाग को।

forest department

मीडियाकर्मी के जगाने पर खुली अधिकारियों की नींद

पेड़ कटान का खुलासा तब हुआ जब घटनास्थल पर मीडियाकर्मी पहुंचे। मीडियाकर्मियों ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। उसके बाद उद्यान विभाग के अधिकारियों की नींद खुली।

forest department

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घटना की सूचना पाकर उद्यान अधिकारी बी अनुसूइया ने कहा कि मौके से 40 पेड़ काटे गए हैं। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

forest department

पूर्व में भी काटे जा चुके हैं पेड़

बता दें ये कोई पहला मामला नहीं है जब बिना अनुमति पेड़ काटे गए हो। इससे पहले भी 25 पेड़ों की परमिशन के नाम पर यहां से पेड़ काट लिए गए थे। जिसमें उद्यान अधिकारियों के द्वारा 30 पेड़ों की एफआईआर दर्ज कराई थी। मामला अभी निपटा भी नहीं था कि अब बिना परमिशन के ही रातों-रात पूरा बगीचा साफ कर दिया गया।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।