Pauri Garhwal : सतपुली : चलती बाइक में लगी आग, जलकर खाक, पति-पत्नी घायल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

सतपुली : चलती बाइक में लगी आग, जलकर खाक, पति-पत्नी घायल

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
amit shah

amit shahसतपुली : पौड़ी गढ़वाल जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 534 के सतपुली से करीबन 20 किलोमीटर दूर  पाटीसैंन बाजार के नजदीक चलती बाइक में आग लग गई। आग लगने से बाइक में सवार पति-पत्नी घबरा गए और अनियंत्रित होकर बाइक समेत दंपती भी सड़क पर गिर गए। बाइक जलकर खाक हो गई।

जानकारी मिली है कि यूके 08 8637 नंबर बाइक पर वीरेंद्र सिंह पुत्र बलवीर सिंह(38) और उनकी पत्नी अंजली, निवासी डालनवाला देहरादून अपने पैतृक गांव जा रहे थे। तभी पाटीसैंँण के नजदीक बाइक में आग लग गई। ये देख दंपती घबरा गए और अनियंत्रित होकर दोनो बाइक समेत सड़क पर गिर गए. बाइक जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पाटीसैण पुलिस मौके पर पहुंची औऱ दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटीसैंण भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने दोनों का उपचार कर छुट्टी दे दी। पुलिस टीम  में अनिरुद्ध सिंह और चमन चित्रान दोनों थे

Share This Article