Sports : Prithvi Shaw: झूठे है सपना गिल के इल्ज़ाम, नहीं की पृथ्वी शॉ ने छेड़खानी', CCTV फुटेज की भी हुई जांच - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Prithvi Shaw: झूठे है सपना गिल के इल्ज़ाम, नहीं की पृथ्वी शॉ ने छेड़खानी’, CCTV फुटेज की भी हुई जांच

Reporter Khabar Uttarakhand
4 Min Read
prithvi

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर सपना गिल ने छेड़खानी का आरोप लगाया था। जिसके बाद अब इस मामले में एक अपडेट आया है।

सोमवार यानी 27 जून को पुलिस ने मजिस्ट्रेट कोर्ट में बताया की सपना के इलज़ाम सारे झूठे है। बता दें की सपना ने मुंबई के अंधेरी में पृथ्वी पर उनसे छेड़खानी का इलज़ाम लगाया था।

पुलिस ने कोर्ट में पेश की रिपोर्ट

सोमवार को कोर्ट में जांच अधिकारी ने इस मामले की  रिपोर्ट मजिस्ट्रेट के सामने पेश की। पुलिस के रिपोर्ट पेश करने के बाद सपना के वकील अली काशिफ खान ने मलें का वीडियो पेश करने की अनुमति मांगी। ये वीडियो सपना के दोस्त ने रिकॉर्ड की थी। जो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी।  साथ ही उन्होंने पब के बहार हुई घटना की cctv फुटेज की भी मांग की है।

molestation

28 जून तक मामला स्थगित

जिसके बाद अदालत ने ये मामला 28 जून तक स्थगित किया। साथ ही पुलिस को मामले की फुटेज पेश करने के आदेश दिए। सपने चौधरी ने मजिस्ट्रेट कोर्ट में शिकायत की थी। जिसमें आईपीसी की धारा  324, 354, 509 के अंदर FIR करने की मांग की थी। पृत्वी और उनके दोस्त के ऊपर सपना ने फरवरी में बात से हमला करने का इलज़ाम भी लगाया था।

सपना के आरोप झूठे

पुलिस ने अदालत में बताया की सीसीटीवी फुटेज देखकर इस बात का खुलासा हुआ की सपना और उसका दोस्त शोभित ठाकुर नशे में डांस कर रहे थे। शोभित अपने फ़ोन से पृथ्वी की वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। लेकिन क्रिकेटर ने  वीडियो लेने से उसे रोका।

पुलिस ने बताया की फुटेज देखने के बाद ये पता चलता है की पृथ्वी और उनके दोस्तों ने सपना के साथ छेड़खानी नहीं की। साथ ही पुलिस ने पब में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की। जिससे पता चला की किसी ने भी सपना के साथ छेड़खानी नहीं की।

पुलिस ने बताया की सपना गिल की शिकायत की जांच करने के बाद ये खुलासा हुआ की पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त पर लगाया गए इलज़ाम झूठे है।

molestation

 सीसीटीवी फुटेज की हुई जांच

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला की सपना बेसबॉल बैट के साथ  पृत्वी की कार का पीछा कर रही थी। पुलिस ने अदालत में बताया की सपना और अन्य लोगों ने पृथ्वी की कार का शीशा तोड़ा। इसके साथ ही सीआईएसएफ अधिकारियों के बयान के मुताबिक भी सपने गिल का दवा झूठा साबित हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

इसी साल फरवरी में पृथ्वी शॉ अपने दोस्तों के साथ मुंबई के एक होटल में फडिंनेर कर रहे थे। झा पर सपना गिल और पृथ्वी के बीच विवाद छिड़ गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। पृथ्वी के अनुसार सपना गिल क्रिकेटर के साथ सेल्फी लेने गई थी।

पृथ्वी ने सेल्फी से इंकार कर दिया। जिसके बाद दोनों के बीच विववाद छिड़ गया। पुलिस ने सपना और आठ लोगों के खिलाफ पृथ्वी शॉ के कहने पर केस सर्ज कर लिया। तो वहीं सपना ने भी क्रिकेटर और अन्य के खिलाफ इलज़ाम लगाए और केस दर्ज किया।

Share This Article