National : सानिया अख्तर और सौरभकांत का सालगिरह पर डांस, सोशल मीडिया पर 2 वीडियो हो रही वायरल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

सानिया अख्तर और सौरभकांत का सालगिरह पर डांस, सोशल मीडिया पर 2 वीडियो हो रही वायरल

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
SANIA AKHTAR VIDEO

बांग्लादेश से अपने बच्चे के साथ भारत आई सानिया अख्तर आज कल सुर्ख़ियों में बनी हुई है। सानिया अपने पति के लिए ढाका से NOIDA आई है। ऐसे में इस मामलें में आए दिन नए-नए खुलासे होते रहते है। दोनों की दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें दोनों अपनी सालगिरह मनाते नज़र आ रहे है।

सौरभ-सानिया डांस वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर सौरभ और सानिया की वीडियोस वायरल हो रही है। पहली वीडियो में सौरव और सानिया दोनों डांस करते दिखाई दे रहे है। सौरव ने सानिया का हाथ पकड़ा हुआ है। वो उन्हें कभी नचा रहे है।

तो कभी गले लगाकर माथे को चुम रहे है। दोनों इस वीडियो में काफी करीब लग रहे है। लेकिन इन सब के बावजूद उन्होंने सानिया पर इलज़ाम लगाया है की सानिया ने उन्हें हनी ट्रैप में फंसाया है।

SANIA AKHTAR

सालगिराह की विडियो वायरल

तो वहीं दूसरी वीडियो भी सालगिराह की ही है। इस वीडियो में सौरभकांत और सानिया के अलावा दो लोग और मौजूद है। वीडियो में देखा जा सकता है की दोनों एक दूसरे को केक खिला रहे है। जिसके बाद और लोग भी उनको केक खिलाते हुए नज़र आ रहे है। इस वीडियो में सानिया के साथ कोई बच्चा नहीं है।

पति सौरभकांत ने लगाए सानिया पर आरोप

सानिया जहां एक तरफ अपने पति सौरभकांत तिवारी से हुई शादी के सारे सबूत दिखा रही है। तो वहीं उनके पति सौरभकांत का ये दावा है की उन्हें फंसाया गया है। साथ ही उनका जबरदस्ती धर्म बदलकर निकाह किया गया है। ऐसे में पुलिस भी मामलें की जांच में जुट गई है।

https://twitter.com/NaveenQaQa/status/1694003183335694775?t=86X23L98V_Kd5FZ2JRCD8Q&s=08
Share This Article