Big News : चंदन की लकड़ी की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक अभियुक्त गिरफ्तार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

चंदन की लकड़ी की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक अभियुक्त गिरफ्तार

Yogita Bisht
3 Min Read
गिरफ्तार (1)

उधम सिंह नगर जिले के थाना दिनेशपुर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर नौ में दिवाली की रात अज्ञात चोरों द्वारा चंदन की लकड़ी काट कर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

चंदन की लकड़ी की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

उधम सिंह नगर जिले के थाना दिनेशपुर में दीवाली की रात को कुछ चोर चंदन की लकड़ी काट कर ले गए थे। जिसकी विमल राय पुत्र मनोरंजन राय ने 14 को पुलिस को जानकारी दी थी। जिसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

मुखबिर ने सूचना दी कि जिस लकड़ी तस्कर द्वारा चंदन की लकड़ी को काट कर ले जाया गया है उसको उसके द्वारा चंदन की लकड़ी के अंधुआ नदी के पास छिपा हुआ। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आनंद खेड़ा नंबर दो में आनंद विहार प्लाटिंग के पास पुलिस ने बैग लेकर खड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

लकड़ी काटने के औजार के साथ एक गिरफ्तार

पुलिस ने जब बैग की तलाश ली तो बैग में लकड़ी काटने के औजार बरामद हुए। आरोपी ने अपना नाम कमल ढली पुत्र स्वर्गीय अशोक ढली निवासी सूरज फार्म अशोक नगर मानपुर ओझा थाना बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश बताया।

सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने 12 नवंबर की रात को दिनेशपुर वार्ड नंबर 9 से चंदन के पेड़ को अपने साथी विजय निवासी प्लानटेशन थाना दिनेशपुर के साथ मिलकर काटकर उसकी चोरी की गई है। इसके साथ ही उसने बताया कि उसने अपने हिस्से की चन्दन की लकड़ी का गिल्टा अंधुवा नदी के किनारे छिपाया है।

कन्नौज में बेचता था चंदन की लकड़ी

आरोपी ने बताया कि चन्दन की लकड़ी काटने के बाद वो उसे कन्नौज निवासी अजय को बेचता था। अभियुक्त की निशादेहीं से पुलिस टीम द्वारा चंदन की लकड़ी के 42 इंच लंबे गिलटे को बरामद किया। अभियुक्त कमल ढाली के खिलाफ जनपद नैनीताल व उत्तर प्रदेश में भी लकड़ी तस्करी के अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि जनपद नैनीताल में चंदन की लकड़ी चोरी करने पर हल्द्वानी जेल से एक महीने पहले ही वो जमानत में आया है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।