National : वंदे भारत में परोसा गया कीड़े वाला सांभर, रेलवे ने कैटरर पर लगाया 50 हजार का जुर्माना   - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

वंदे भारत में परोसा गया कीड़े वाला सांभर, रेलवे ने कैटरर पर लगाया 50 हजार का जुर्माना  

Renu Upreti
1 Min Read
Sambar with insects served in Vande Bharat

वंदे भारत ट्रेन में एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। वंदे भारत ट्रेन में सफर कर रहे यात्री को खराब खाना परोसा गया है। स्टाफ द्वारा यात्री को परोसे गए खाने यानी सांभर में कीड़े मिले हैं। यह घटना तिरुनेलवेली से चेन्नई रेल मार्ग की है।

सांभर में दिखे तैरते हुए कीड़े

यात्री ने खराब खाने की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साक्षा की है। वीडियो में सांभर में काले कीड़े तैरते हुए दिखाई दे रहे हैं। यात्री उंगलियों से सांभर मे से कीड़े निकालता नजर आ रहा है। ये कीड़ें भुने हुए जीरे की तरह लग रहे हैं।

यात्रियों में फैला आक्रोश

इस घटना के बाद यात्रियों में आक्रोश फैल गया है। सौशल मीडिया में लोग भारतीय रेलवे और वंदे भारत ट्रेन की खराब सर्विस को लेकर टिप्पणी कर रहे हैं। ट्रेन में सफर करने वाले और सोशल मीडिया यूजर्स ने रेलवे के खाने पर कई सवाल उठाएं हैं।

रेलवे ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

वहीं सांभर में कीड़े मिलने के बाद रेलवे ने कैटरर पर कड़ा एक्शन लिया है। रेलवे ने जांच के बाद कैटरर पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

Share This Article