Jawan Movie Trailer की सलमान ख़ान ने जमकर की तारीफ

Jawan movie trailer की सलमान ख़ान ने जमकर की तारीफ, कहा ये तो पक्का है की…

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
jawaan3

बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार शाहरुख ख़ान (Shah rukh Khan) और सलमान खान (Salman Khan) के बीच काफी सालों की मित्रता है। एक टाइम ऐसा भी था जब दोनों के बीच विवाद हो गया था। लेकिन कुछ सालों पहले दोनों ने अपने बीच के मनमुटाव को सुलझा दिया।

दोनों सुपरस्टार की दोस्ती फंस को एक बार फिर देखने को मिली। दोनों किसी भी इवेंट में एक दुसरे की तरफ करते नहीं थकते। ऐसा ही कुछ हालही में देखने को भी मिला। सलमान ने शाहरुख़ की फिल्म जवान की जमकर तारीफ कर डाली।

सलमान ने की जमकर तारीफ

बता दें की हाल ही में शाहरुख़ खान की Jawan movie trailer रिलीज़ किया गया था। ऐसे में ट्रेलर को सोशल मीडिया पर यूजर से पॉजिटिव रिएक्शन मिले।

लोगों ने ट्रेलर की जमकर तारीफ की। ऐसे में बॉलीवुड के भाईजान भी ट्रेलर के मुरीद हो गए। उन्होंने शाहरुख़ की फिल्म की तारीफ में कसीदे पढ़ दिए। उन्होंने ये तक कह दिया की वो इस फिल्म का सिनेमाघर में फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने जाएंगे।

ट्वीट कर कहा ये

भाइजान ने ट्वीटर पर ट्ववीट कर Jawan movie trailer की तारीफ की है। उन्होंने फिल्म का प्रीव्यू शेयर कर लिखा ‘ पठान अब जवान बन गया है। ट्रेलर धमाकेदार था। मुझे बहुत अच्छा लगा।

इस तरह की मूवी को हमें सिनेमाघरों में देखना चाहिए। ये तो पक्का है की मैं इस फिल्म को पहले दिन ही देखने जाऊंगा। मजा आ गया वाह।’ इस ट्वीट में उन्होंने अभिनेता शाहरुख़ खान को भी टैग किया है।’


इस दिन होगी रिलीज़
शाहरुख की फिल्म जवान सिनेमाघरों में 7 सितंबर को रिलीज़ की जाएंगी। इस फिल्म में शाहरुख़ के अलावा विजय सेतुपति(Vijay Sethupathi )और नयनतारा लीड रोल में है।

इस फिल्म में दीपिका पादुकोण(deepika padukone) का स्पेशल अपीयरेंस है। शाहरुख़ और दीपिका की जोड़ी ‘पठान’ में दिखाई दी थी। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके अलावा सलमान का पठान में कैमियो रोल था। फंस फिल्म जवान का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है।

Share This Article