Entertainment : Salman Khan Net Worth: 11 हजार से की थी फिल्मों में शुरुआत, आज अरबों की संपत्ति के मालिक हैं सलमान खान - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Salman Khan Net Worth: 11 हजार से की थी फिल्मों में शुरुआत, आज अरबों की संपत्ति के मालिक हैं सलमान खान

Uma Kothari
4 Min Read
SALMAN KHAN NET WORTH_

Salman Khan Net Worth: बॉलीवुड के भाईजान सुपरस्टार सलमान खान को कौन नहीं जनता। बॉलीवुड पर दशकों से राज करने वाले अभिनेता आज अपना 58 वां जन्मदिन मना रहे है।

फिल्मों से शोहरत के साथ अभिनेता ने दौलत भी कमाई है। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर चलिए जानते है की सलमान खान की नेट वर्थ कितनी है।

salman khan new look 1

कम फीस से की फिल्मी करियर की शुरुआत

पिछले तीन दशकों से फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वाले सलमान खान ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1988 में फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से की थी।

बहुत ही कम फीस से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में सलमान सपोर्टिंग रोल में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में अभिनय करने के लिए सलमान को केवल 11 हज़ार रूपए मिले थे। लेकिन आज वो एक फिल्म में अभिनय करने के लिए करोड़ों चार्ज करते है।

SALMAN KAHAN

सलमान खान अरबों की संपत्ति के है मालिक

सलमान खान के पास अरबों की संपत्ति है। अभिनेता फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ को भी होस्ट करते है। बिग बॉस के एक एपिसोड को होस्ट करने के लिए अभिनेता 12 करोड़ की फीस चार्ज करते है।

सलमान बॉलीवुड में हाईएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में आते है। हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘टाइगर 3’ के लिए उन्होंने 100 करोड़ से ज्यादा की फीस ली है। तो वहीं अभिनेता सोशल मीडिया पोस्ट से भी पैसे कमाते है। एक पोस्ट के लिए सलमान को 50 लाख रूपए मिलते है।

salman-khan-With gun

करोड़ो के घर में रहते है अभिनेता

अभिनेता की नेट वर्थ की बात करें तो उनकी नेट वर्थ 2850 करोड़ के आस पास है। भाईजान सालाना करीब 200 करोड़ कमाते है। अभिनेता मुंबई में अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते है। हर साल सलमान खान के फैंस उनको विश करने और उनकी झलक पाने के लिए उनके अपार्टमेंट के बाहर खड़े रहते है।

इस बेहद लग्जरी अपार्टमेंट की कीमत करीब 114 करोड़ है। तो वहीं पनवेल में अभिनेता का फार्महाउस भी है। इस फार्महाउस की कीमत 94 करोड़ रुपये है। चिम्बई रोड पर सलमान की 17 करोड़ की प्रॉपर्टी है। तो वहीं 35 करोड़ का एक घर गोरई बीच पर भी है।

बीइंग ह्यूमन क्लोथिंग ब्रांड के मालिक है सलमान

इसके अलावा भाईजान के पास दुबई में तीन प्रॉपर्टी है। इसके अलावा अभिनेता का ‘सलमान खान फिल्म्स’ के नाम से एक प्रोडक्शन हाउस भी है। अभिनेता की ‘द बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन’ चैरिटी भी है। बीइंग ह्मयूमन नाम से ही उनका क्लोथिंग ब्रांड भी है। इसके साथ ही वो एसके-27 नाम की जिम फ्रेंचाइजी के भी मालिक है।

सलमान खान लग्जरी कारों के है शौक़ीन

सलमान खान लग्जरी कारों के भी शौक़ीन है। अक्सर उन्हें लक्ज़री कार्स में देखा गया है। उनके पास रेंज रोवर Vogue, ऑडी RS7, LX470, एएमजी जीएलई 43, मर्सिडीज़ S क्लास, बीएमडब्ल्यू एक्स 6, लैंड क्रूजर जैसी बेहतरीन कारें हैं। इसके अलावा उनके पास स्पोर्ट्स बाइक का भी कलेक्शन है।

Share This Article