Big News : चौखंबा ट्रैक पर फंसे दोनों पर्वतारोहियों का हुआ रेस्क्यू, दो दिन बाद सुरक्षित मिले - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

चौखंबा ट्रैक पर फंसे दोनों पर्वतारोहियों का हुआ रेस्क्यू, दो दिन बाद सुरक्षित मिले

Yogita Bisht
2 Min Read
पर्वतारोही सुरक्षित

चमोली में चौखंबा-थ्री पर ट्रैकिंग के लिए दो विदेशी महिला पर्यटक वहां फंस गई। इसकी जानकारी पर शुक्रवार और शनिवार को वायु सेना के दो हेलीकॉप्टरों ने सर्च अभियान चलाया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया था। दो दिन बाद रविवार सुबह दोनों पर्यटकों को रेस्क्यू कर लिया गया है।

चौखंबा ट्रैक पर फंसे दोनों पर्वतारोहियों का हुआ रेस्क्यू

चमोली के चौखंबा ट्रैक पर फंसे दोनों विदेशी पर्वतारोहियों दो दिन बाद सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। वायु सेना और एसडीआरएफ द्वारा चलाए गए संयुक्त सर्च अभियान में दोनों पर्वतारोहियों को रविवार सुबह रेस्क्यू कर लिया गया है। बता दें कि दोनों पर्वतारोही सुरक्षित हैं।

अनुमति लेकर चौखंबा ट्रैकिंग पर गए थे दोनों

आपको बता दें कि ब्रिटिश नागरिक फायजने मान्नेरस (27) व यूएसए नागरिक मिचेल थेरेसा देवोरोक (23) ने 6995 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चौखंबा पर्वत-थ्री के आरोहण के लिए इंडियन काउंट ट्रेनिंग एसोसिएशन से अनुमति ली थी। अनुमति के बाद ही दोनों चौखंबा ट्रैकिंग पर गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों के पास 11 सितंबर से 18 अक्तूबर तक की अनुमति है।

चढ़ाई के दौरान गिर गए थे पर्वत से

बता दें कि पर्वत की चढ़ाई के दौरान उनका सामान और साथ में मौजूद अन्य उपकरण उनके बैग सहित खाई में गिर गए थे। जिस कारण वो दोनों बर्फ से ढके चौखंबा पवर्त पर फंस गए। जिसके बाद उन्होंने अपनी एंबेसी से मदद के लिए संपर्क किया। जिसके बाद एंबेसी द्वारा चमोली प्रशासन से राहत और बचाव के लिए अनुरोध किया गया। जिला प्रशासन सहित भारतीय वायु सेना ने उनकी खोजबीन की। दो दिन बाद की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को खोज लिया गया है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।