Big News : दुखद खबर : भीषण हादसे में 24 की मौत, 22 घायल, कई गंभीर - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

दुखद खबर : भीषण हादसे में 24 की मौत, 22 घायल, कई गंभीर

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
aureya

aureyaयूपी के औरैया जिले में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर एक ढाबे के पास चाय पीने को रुकी मजदूरों से भरी डीसीएम को एक ट्रॉले ने टक्कर मार दी। हादसे में 24 लोगों की मौत हो चुकी है। 22 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 15 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर किया गया है।

घटना औरैया कोतवाली क्षेत्र के चिरूहुली के पास की है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा। ट्रॉले में सभी प्रवासी मजदूर सवार थे। एक-एक कर चूने में दबे शवों को निकाला जा रहा है। डीसीएम गाजियाबाद से 20 मजदूरों को लेकर मध्यप्रदेश के सागर जा रहा था। जबकि चूना लदा ट्रॉला राजस्थान से पश्चिम बंगाल के लिए चला था। इसमें करीब 70 मजदूर सवार थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया में हुए हादसे का संज्ञान लेते हुए जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि सभी घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही उन्होंने कमिश्नर और आईजी कानपुर को घटनास्थल का दौरा कर दुर्घटना के कारणों की तत्काल रिपोर्ट देने को कहा है।

Share This Article