Highlight : देश के लिए दुखद खबर : सुकमा नक्सली मुठभेड़ में 17 जवान शहीद, 14 जवान घायल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देश के लिए दुखद खबर : सुकमा नक्सली मुठभेड़ में 17 जवान शहीद, 14 जवान घायल

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsछत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों से मुठभेड़ में 17 जवान शहीद हो गए। ये जवान शनिवार को मुठभेड़ के बाद से ही ये लापता थे। छत्तीसगढ़ पुलिस ने बताया कि नक्सलियों से मुठभेड़ में 5 एसटीएफ और 12 डीआरजी के जवान शहीद हुए हैं। सुरक्षा बल को शनिवार से इन जवानों की तलाश थी। सुरक्षा बल के लिए यह बड़ा झटका है। पुलिस को जवानों के शव मिनपा के जंगलों में मिले। इसी जगह पर नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी। इसके बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने बताया था कि दर्जनों सुरक्षा बल लापता हैं, जबकि 14 जवान घायल हैं।

छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी के मुताबिक 17 जवानों के शवों को राज्य पुलिस की रेस्क्यू टीम ने ढूंढ निकाला है। सुरक्षा बलों की 10 एके-47 समेत 15 ऑटोमैटिक राइफल्स लापता हैं। पुलिस ने बताया कि चिंतागुफा क्षेत्र में कोरोजगुडा पहाड़ियों के पास शनिवार दोपहर एक बजे मुठभेड़ हुई थी। शाम तक सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच कई मुठभेड़ हुईं। नक्सलियों के खिलाफ आपरेशन पुलिस की डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी), स्पेशल टास्क फोर्स और कोबरा टीम के 150 जवानों ने मिलकर किया था।

Share This Article