International News : रूस ने यूक्रेन पर फिर किया हमला, हैरी पॉटर कैसल हुआ तबाह, 5 लोगों की मौत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

रूस ने यूक्रेन पर फिर किया हमला, हैरी पॉटर कैसल हुआ तबाह, 5 लोगों की मौत

Renu Upreti
2 Min Read
Russia attacks Ukraine again
Russia attacks Ukraine again

रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर हमला किया है। इस बार रूस ने यूक्रेन के ओडेसा स्थित मशहूर इमारत हैरी पॉटर कैसल को निशाना बनाया है। इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।

समुद्र के किनारे एक के बाद एक कई धमाके

यूक्रेन और रूस के बीच स्थित काला सागर के ओडेसा बंदरगाह पर रूस की ओर से हमला किया गया गै। इस खबर की पुष्टि यूक्रेन के अधिकारियों द्वारा की गई है। यूक्रेन के एक अधिकारी ने इसको लेकर बताया कि रूस की ओर से समुद्र के किनारे एक के बाद एक कई धमाके हुए। इस हमले में ओडेसा की मशहूर इमारत हैरी पॉटर कैसल भी तबाह हो गया। इस दौरान कई शैक्षणिक संस्थान पर भी हमला हुआ। हमले की वजह से कैसल से आग की लपटें बाहर तक देखने को मिल रही थीं। उस बिल्डिंग में मौजूद सामान भी पूरी तरह से बर्बाद हो गया है।

घायलों में दो बच्चे और गर्भवती महिला

इस हमले में हैरी पॉटर कैसल के अलावा इलाके में स्थित 20 से अधिक मकानों को भी नुकसान पहुंचा। जिसके बाद वहां रह रहे लोगों के लिए स्थिति और गंभीर हो गई है। वहीं इस हमले में प्रयोग हुए युद्ध मैटेरियल की बात करें तो ये सभी अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन करते हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार घायलों में दो बच्चे और गर्भवती महिला भी है। जो मानवता को शर्मसार करने वाला है।  

Share This Article