Entertainment : Ram Charan Net Worth: करोड़ों की संपत्ति के मालिक होने के बाद भी सादगी भरा जीवन जीते हैं राम चरण, जानें नेट वर्थ - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Ram Charan Net Worth: करोड़ों की संपत्ति के मालिक होने के बाद भी सादगी भरा जीवन जीते हैं राम चरण, जानें नेट वर्थ

Uma Kothari
3 Min Read
Entertainment News

Ram Charan Net Worth: साउथ के सुपरस्टार राम चरण का आज यानि 27 मार्च को 39 वां जन्मदिन हैं। ऐसे में इस खास दिन पर उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। अभिनेता के पिता चिरंजीवी भी तेलुगु सुपरस्टार है। अभिनेता ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी सादगी के लिए भी जाने जाते है।

अभिनेता करोड़ों की संपत्ति के मालिक है। बावजूद उसके बेहद ही सरल जीनव जीते है। अभिनेता का डाउन टू अर्थ स्वभाव फैंस को काफी पंसद आता है। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर चलिए जानते है कि अभिनेता की नेट वर्थ कितनी है।

राम चरण हैं करोड़ों के मालिक (Ram Charan Net Worth)

राम चरण ने साल 2007 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म चिरुथा थी। साल 2009 में उन्हें डायरेक्टर एस.एस राजामौली की ‘मगधीरा’ से फेम मिला। जिसके बाद उन्होंने मुड कर नहीं देखा। अभिनेता करोड़ों की संपत्ति के मालिक होने के साथ-साथ कई लग्जरी गाड़ी भी ओन करते हैं। RRR फेम राम चरण अपने पिता संग पुश्तैनी घर में रहते हैं। रिपोट्स की माने तो राम और उनकी पत्नी की नेटवर्थ 2500 करोंड़ के करीब है। तो वहीं राम की अकेली की नेटवर्थ 1370 आंकी गई है।

Ram-Charann

Ram Charan लग्जरी कार कलेक्शन

राम चरण करोंड़ो के मालिक होने के साथ-साथ लग्जरी कारों के भी शोकीन है। उनके पास लग्जरी कारों का कलेक्शन है। खबरों की माने तो राम के पास 3.2 करोड़ कीमत की एस्ट्रोन मार्टिन विंटेज एस कार है। रेंज रोवर वोग है जिसकी कीमत 2.75 करोड़ है। इसके अलावा 1.75 करोड़ की बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, 90 लाख की मर्सिडीज बेंज जीएलई 450 एएमजी कूप, 70 लाख रुपये की ऑडी क्यू, 95 लाख की मर्सिडीज बेंज जीएलएस 350डी है।

धार्मिक इंसान है Ram Charan

रामचरण काफी धार्मिक भी है। हाल ही में अभिनेता राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी गए थे। इसके अलावा वो बीते साल हैदराबाद से मुंबई नंगे पैर सिद्धिविनायक के दर्शन किए थे। रास्ते भर वो नंगे पैर ही थे। यहां तक की फ्लाइट में भी उन्होंने जूते चप्पल नहीं पहने थे।

Share This Article