Highlight : गंगनहर में बहा रुड़की बीईजी का जवान, नहीं लग सका कोई सुराग - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

गंगनहर में बहा रुड़की बीईजी का जवान, नहीं लग सका कोई सुराग

Yogita Bisht
2 Min Read
NADI MAI DUBKAR MAUT

रविवार की शाम गंगनहर में नहाते वक्त एक जवान बह गया। जिसके बाद से जवान लापता है। पुलिस और बीईजी के जवानों ने सर्च अभियान चलाया लेकिन जवान का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

गंगनहर में बहा रुड़की बीईजी का जवान

रविवार की शाम अपने दोस्तों के साथ रुड़की बीईजी में तैनात एक जवान गंगनहर में नहा रहा था। नहाते वक्त वो गंगनहर में लापता हो गया। जवान को ढूंढने की काफी कोशिशें की जा रही हैं। लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

रुड़की बाजार में खरीदारी करने आया था जवान

मिली जानकारी के मुताबिक शाम को बीईजी में तैनात राइफलमैन शिवांशु गौड़ अपने दो साथियों के साथ रुड़की बाजार में खरीदारी करने के लिए आए थे। खरीदरादी के बाद वो मेहवड़ पुल के पास गंगनहर के घाट पर नहाने लगे। नहाते वक्त वो पानी के तेज बहाव में बह गए। थोड़ा दूर जाकर वो लापता हो गए।

लगातार चलाया जा रहा है सर्च अभियान

घटना की जानकारी मिलते ही कलियर पुलिस और बीईजी की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद सर्च अभियान चलाकर जवान की तलाश की गई। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। सोमवार को भी टीम द्वारा गंगनहर में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।