Sports : Rohit Sharma Birthday: करोड़ों की संपत्ति के मालिक है टीम इंडिया के कप्तान, जानिए कितनी है रोहित की नेटवर्थ? - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Rohit Sharma Birthday: करोड़ों की संपत्ति के मालिक है टीम इंडिया के कप्तान, जानिए कितनी है रोहित की नेटवर्थ?

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
rohit sharma

भारतीय टीम और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का ३० अप्रैल को जन्मदिन है। वो आज अपना 36वां जन्मदिन मन रहे है। इस अवसर पर उन्हें क्रिकेट खिलाडियों और उनके फैंस से सोशल मीडिया पर बधाइयां दी जा रही है।

रोहित ने भारत के लिए क्रिकेट में ढेर सारे रन बनाए है। साथ ही कई बड़े रिकार्ड्स भी अपने नाम दर्ज कराए है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करके उन्होंने टीम को पांच बार ट्रॉफी जीतवाई है। रोहित के फैंस उनकी पल पल की खबर जानने के लिए बेताब रहते हैं। तो चलिए ऐसे में जानते है रोहित से जुड़ी कुछ जानकारी।

2007 में बने थे टीम का हिस्सा

रोहित शर्मा का पूरा नाम रोहित गुरुनाथ शर्मा है। क्रिकेटर का जन्म 1987 में नागपुर में हुआ था। साल 2007 में रोहित पहली बार भारतीय टीम का हिस्सा बने थे। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था। 2013 में उन्होंने टेस्ट डेब्यू वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था। रोहित शर्मा ने अब तक कई रिकार्ड्स अपने नाम किए है।

रोहित शर्मा नेट वर्थ

रोहित शर्मा का नाम अमीर क्रिकेटर्स की लिस्ट में आता है। वो करोड़ की संपत्ति के मालिक है। क्रिकेटर की नेट वर्थ करीब २१४ करोड़ की है। रोहित को दुनिया भर से फैंस का प्यार मिलता है। रोहित सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट से नहीं कमाते। बल्कि वो नेशनल और आईपीएल खेल का भी पैसे कमाते है।

इसके अलावा रोहित की ब्रांड वैल्यू काफी हाई होने के कारण वो कई बड़े-बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर चुके है।  बात करें रोहित की एक महीने की सैलरी की तो वो एक करोड़ से भी ज्यादा की कमाई करते है। हर साल उनकी नेट वर्थ बढ़ती जाती है। पिछले साल क्रिकेटर की नेटवर्थ 195 करोड़ की थी।  

30 करोड़ का है घर

रोहित शर्मा ने अपना घर साल 2015 में खरीदा था। इस आलिशान घर की कीमत करीब 30 करोड़ रूपए है। इसके साथ ही रोहित के पास कुछ लग्जरी कार्स भी है। लग्जरी और महंगी गाड़ि के कलेक्शन में BMW, Audi, Porsche, Mercedes Benz आदि शामिल है। इसके साथ ही वो जियो सिनेमा के ब्रांड एंबेसडर भी है।

happy birthday captain
Share This Article