Big News : अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी रोडवेज बस, यात्रियों में मची चीख पुकार, आठ लोग घायल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी रोडवेज बस, यात्रियों में मची चीख पुकार, आठ लोग घायल

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी रोडवेज बस, यात्रियों में मची चीख पुकार

देवप्रयाग से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। नेशनल हाईवे चंडीगढ़ से आ रही एक रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर देवप्रयाग बछेलीखाल के पास पलट गई। हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी रोडवेज बस

जानकारी के अनुसार हादसे में दौरान बस में कुल 34 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है सभी यात्री चंडीगढ़ से श्रीनगर आ रहे थे। तभी बस अनियंत्रित होकर। देवप्रयाग बछेलीखाल के पास पलट गई। हादसा होता ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

हादसे में आठ यात्री घायल

बताया जा रहा है बस हादसे में आठ यात्रियों को हल्की चोटें आई है। जिन्हें रेलवे के वाहन से सीएचसी देवप्रयाग में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि बस में 34 यात्री सवार थे जिसमें आठ यात्रियों को चोटें आई हैं। सभी लोग खतरे से बाहर हैं।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।