Highlight : पिथौरागढ़ में सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी कार, एक की मौत दूसरा घायल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पिथौरागढ़ में सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी कार, एक की मौत दूसरा घायल

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
पिथौरागढ़ में सड़क हादसा Pithoragarh road accident

पिथौरागढ़ से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। गणाई गंगोली तहसील मुख्यालय के पास कार अनियंत्रित होकर पलटी गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।

अनियंत्रित होकर पलटी कार

हादसा गुरुवार सुबह का है। मिली जानकारी के अनुसार कार सवार थल से हल्द्वानी की ओर जा रहा था। इस दौरान कार बेकाबू होकर 25 मीटर नीचे चौकी जाने वाली सड़क पर गिर गई। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे में घायल युवकों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

एक युवक की मौत

घायलों को पुलिस की मदद से गणाईं गंगोली स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने सूरज सिंह निवासी भट्टी गांव को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रकाश सिंह निवासी प्रेमनगर गंभीर घायल बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।