Pauri Garhwal : पाबौ मोटर मार्ग में हुआ सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी स्कूटी, एक घायल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पाबौ मोटर मार्ग में हुआ सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी स्कूटी, एक घायल

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
पाबौ मोटर मार्ग में हुआ सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी स्कूटी

पौड़ी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। पौड़ी पाबौ मोटर मार्ग में मांडाखाल से आगे एक स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति घायल हो गया।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी स्कूटी

हादसा रविवार सुबह का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हादसा पाबौ मोटर मार्ग में मांडाखाल से आगे छानी गांव के पास का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति घायल हो गया। हादसा होता देख आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल

घायल व्यक्ति की पहचान संतोष भंडारी निवासी कालौं गांव के रूप में हुई है। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल व्यक्ति को खाई से बाहर निकालकर एम्बुलेंस की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।