Big News : देहरादून में आधी रात को सड़क हादसा, तेज रफ्तार ने ली DIT के दो छात्रों की जान - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देहरादून में आधी रात को सड़क हादसा, तेज रफ्तार ने ली DIT के दो छात्रों की जान

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
2 killed in road accident

2 killed in road accident

देहरादून में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। जिसका कारण नशा करके वाहन चलाना, ओवर स्पीड के साथ ही ओवर टेक करना सहित कई कारण है। देहरादून में आए दिन सड़क हादसों में कई जानें गई। वहीं ताजा मामला देहरादून के राजपुर रोड़ का है जहां गुरुवार रात सड़क हादसा हुआ जिसमे डीआइटी कॉलेज के दो छात्रों की मौत हो गई। जानकारी मिली है कि दोनों बाइक में सवार थे और उनकी बाइक पेड़ से टकराई। इस हादसे में दोनों ने दम तोड़ दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायल हेमंत सिंह (22 वर्ष) निवासी बिहार को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया तो वहीं दूसरा गंभीर रुप से घायल युवक विवेक जोशी पुत्र महेश जोशी निवासी सेक्टर 16 G रोहिणी नई दिल्ली हाल निवासी सेंट जॉर्ज स्कूल के पास आईटी पार्क, को महंत इंदिरेश हॉस्पिटल रेफर किया गया था लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने जानकारी दी कि मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी दी कि दोनों युवक जाखन से घंटाघर की तरफ बाइक से जा रहे थे। बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। वहीं पतंजलि स्टोर जाखन के पास उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई। दोनों गंभीर रुप से घायल हो गई। पुलिस को सूचना दी गई और दोनों को अस्पातल ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक डीआईटी कॉलेज में एमबीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्र थे।

Share This Article