Highlight : रिया का खुलासा : बताया सुसाइड से पहले क्यों गई थीं सुशांत को छोड़कर? - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

रिया का खुलासा : बताया सुसाइड से पहले क्यों गई थीं सुशांत को छोड़कर?

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
ankita lokhande

ankita lokhandeसुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद जहां आज भी उनके फैंस और बॉलीवुड में शोक की लहर है तो वहीं पुलिस द्वारा पूछताछ औऱ छानबीन जारी है।

दोनों की 2013 में हुई थी मुलाकात

बता दें कि सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया ने पूछताछ में पुलिस को अपने और सुशांत के बारे में खुलकर बताया। रिया ने बताया कि उनकी और सुशांत की मुलाकात साल 2013 में हुई थी। उस वक्त वह फिल्म मेरे डैड की मारूति में काम कर रही थीं और सुशांत फिल्म शुद्ध देसी रोमांस कर रहे थे। उस दौरान दोनों की मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों कई पार्टीज और इवेंट्स में मिले और फिर दोनों की दोस्ती हो गई।

उस वक्त सुशांत किसी के साथ रिलेशनशिप में थे-रिया

रिया ने खुलासा किया कि उस वक्त सुशांत किसी के साथ रिलेशनशिप में थे। इसके बाद साल 2017-18 के दौरान दोनों एक प्रोडक्शन हाउस से अलग होकर अलग-अलग बैनर में काम करने लगे और फिर दोनों रिलेशनशिप में आ गए।

उन्होंने दवाई लेना छोड़ दिया था- रिया

रिया ने पुलिस को बताया कि सुशांत  किसी कारण से परेशान थे, लेकिन वो किसी को कुछ बताते नहीं थे। न ही उनको बताया था कि क्यों परेशान हैं। रिया ने बताया कि जब वो परेशान होते तो कहीं अलग चले जाते या फिर अपने पुणे वाले फार्महाउस में चले जाते थे। जब तनाव ज्यादा हुआ तो उन्होंने डॉक्टर की सलाह ली और दवाइयां चली लेकिन बीते कुछ दिनों से उन्होंने दवाई लेना छोड़ दिया था।

6 जून को सुशांत ने उन्हें घर से जाने के लिए कहा-रिया

रिया ने आगे बताया कि 6 जून को सुशांत ने उन्हें घर से जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वह अकेला रहना चाहते हैं। रिया ने कहा कि सुशांत की सिचुएशन को देखकर उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं बोला। उन्होंने सोचा कि सुशांत कुछ टाइम अकेले रहेंगे तो शायद वह अच्छा फील करें। इसके बाद रिया वहां से चली गईं और 14 जून को उनको सुशांत के आत्महत्या की खबर मिली।

Share This Article