Sports : महिला क्रिकेटर है ऋतुराज की जीवनसाथी, तीन जून को करने जा रहे शादी, जानिए कौन है दुल्हन?   - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

महिला क्रिकेटर है ऋतुराज की जीवनसाथी, तीन जून को करने जा रहे शादी, जानिए कौन है दुल्हन?  

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
rituraj

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ शादी करने जा रहे है। वो तीन जून को उत्कर्षा गायकवाड़ के साथ  शादी के बंधन में बधेंगे।

कौन है ऋतुराज की दुल्हनियां ?

ऋतुराज की जीवन साथ का नाम  उत्कर्षा गायकवाड़ है। वो महाराष्ट्र की क्रिकेटर है। वो महाराष्ट्र के लिए खेल चुकी है। उत्कर्षा दाएं हाथ की बल्लेबाज है। इसके साथ दाएं हाथ से ही वो  गेंदबाजी भी करती है।

आखिरी बार उत्कर्षा ने 2021 में सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ खेला। वर्त्तमान में वो  पुणे के इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन एंड फिटनेस साइंसेस में अपनी पढाई पूरी कर रही है।

ऋतुराज ने शेयर की फोटो

आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई के ट्रॉफी जीतने के बाद उन्होंने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। इस फोटो में धोनी और उनकी होने वाली पत्नी उत्कर्षा थी।  ऋतुराज फोटो के निचे कैप्शन लिखा मेरे जीवन के दो खास इंसान। इस फोटो के सामने आने के बाद कन्फर्म हो गया था की ऋतुराज  उत्कर्षा से शादी करने वाले है।

आईपीएल 2023 में शानदार फॉर्म में थे ऋतुराज

आईपीएल 2023 में ऋतुराज शानदार फॉर्म में थे। उनके बल्ले से काफी रन निकले। 16 मैचों में उन्होंने 590 रन बनाए। जिसमें 46 चौके और 30 छक्के शामिल है। 42.14 की औसत और 147.50 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने टीम के लिए काफी रन बटोरे। उन्होंने इस आईपीएल चार अर्धशतक भी जड़े।

92 रन की उनकी सबसे  बड़ी पारी थी। आईपीएल में इतना शानदार प्रदर्शन होने के बाद वो जल्द ही टीम इंडिया में शामिल हो सकते है। उन्होंने देश के लिए एक वनडे और नौ टी 20 खेले है।

Share This Article