Almora : ऋतु खंडूरी का बयान, पूरा विश्वास है हम गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाएंगे - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

ऋतु खंडूरी का बयान, पूरा विश्वास है हम गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाएंगे

Yogita Bisht
1 Min Read
ritu khanduri

ritu khanduri

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा है कि, पूरा विश्वास है हम गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग जनता की है। इस मामले में उन्हें पूरा विश्वास है कि हम धीरे-धीरे गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाएंगे।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी अल्मोड़ा में जिले के भ्रमण पर पहुंची थीं। बुधवार को अल्मोड़ा के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। पत्रकारों से बातचीत में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग जनता की है। गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की शुरूआत सरकार ने कर दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि हम धीरे-धीरे गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाएंगे।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री की ओर से पहले ही कहा गया है कि इस बार बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होगा। इसके लिए  विधानसभा सचिवालय तैयार है। इस सत्र को हम सुचारू रूप से चलाएंगें। इसके साथ ही भर्ती घोटाले पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसलिए  इस मामले में कुछ भी नहीं कहेंगीं।
Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।