Big News : उत्तराखंड से बड़ी खबर : राज्य की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनी ऋतु खंडूरी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड से बड़ी खबर : राज्य की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनी ऋतु खंडूरी

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
ritu khanduri

BJP MLA RITU KHANDURI

देहरादून : पूर्व सीएम जनरल बीसी खंडूरी की बेटी कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूरी आज राज्य की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बन गई है। उनका निर्विरोध चुना जाना पहले ही तय माना जा रहा था। चुनाव प्रक्रिया आज संपन्न हो गई है। ऋतु खंडूरी ने कांग्रेस के सीनियर लीडर सुरेंद्र सिंह नगी को बड़े अंतर से मात दी थी।

उनके विधानसभा अध्यक्ष बनने की घोषणा प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने की। ऋतु खंडूरी ने विधानसभा अध्यक्ष का पदभार भी संभाल लिया है। उन्होंने खुद को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा कि यह उनको नहीं, उत्तराखंड की हर महिला का सम्मान है। उन्होंने केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। साथ ही राज्य की जनका को भी धन्यवाद दिया।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूरी दूसरी बार विधायक बनी हैं। इससे सपहले 2017 के चुनाव में वो यमकेश्वर से चुनाव जीतकर आईं थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में उनको यमकेश्वर से टिकट नहीं दिया था। माना जा रहा था कि उनको टिकट नहीं मिलेगा, लेकिन भाजपा ने सबको चौंकाते हुए ऋतु खंडूरी को कोटद्वार से मैदान में उतार दिया था।

ऋतु खंडूरी ने जीत हासिल कर सबको चौंका दिया। चुनावी पंडित यह अनुमान लगा रहे थे कि सुरेंद्र सिंह नेगी के सामने कमजोर प्रत्याशी मैदान में उतारे गए। लेकिन, सारे अनुमार गलत साबित हुए। अब वो नया इतिहास रचने जा रही हैं। राज्य के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि कोई महिला विधानसभा अध्यक्ष बनी।

Share This Article