Dehradun : ऋषिकेश : पुलिस जवानों की सतर्कता से बची बुजुर्ग की जान, निभाया वर्दी का फर्ज - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

ऋषिकेश : पुलिस जवानों की सतर्कता से बची बुजुर्ग की जान, निभाया वर्दी का फर्ज

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
amit shah

amit shahऋषिकेश : ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत त्रिवेणी घाट जल पुलिस ने एक बार फिर से वर्दी का फर्ज निभाया। अपनी जान की परवाह किए बिना बीते दिन 12 फरवरी को पुलिस जवानों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को गंगा में डूबने से बचाया। बुजुर्ग महिला को पुलिसकर्मियों ने एक बेटे जैसा स्नेह किया औऱ उनके बारे में जानकारी ली।

बता दें कि मामला ऋषिकेश, त्रिवेणी घाट के शाम 5.30  बजे की है। जहां एक बुजुर्ग महिला(70 वर्ष) का पैर फिसलने के कारण गंगा की तेज धारा में डूबने लगी। तभी इसकी सूचना जल पुलिस चौकी त्रिवेणी घाट को दी गई। मौके पर पुलिस जवान पहुंचे और उन्होंने अपनी जान पर खेलकर बुजुर्ग महिला को गंगा में डूबने से बचाया।

पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग महिला से उनके नाम पते की जानकारी ली तो पता चला कि बुजुर्ग महिला आशुतोष नगर में कहीं की रहने वाली है। जिसके परिवारवालों के विषय में जानकारी हासिल की।

चौकी त्रिवेणी घाट पर नियुक्त जल पुलिस के कर्मचारी गणों द्वारा लगातार त्रिवेणी घाट परिसर में गस्त ड्यूटी की जाती है। विशेषकर आरती के समय चौकी त्रिवेणी घाट के पुलिस कर्मचारी व जल पुलिस के कर्मचारी आरती परिसर में मौजूद रहते हैं। जिनके द्वारा समय-समय पर बहुत से लोगों को। गंगा में डूबते हुए जान बचाई गई है।

Share This Article