Highlight : ऋषि कपूर का आखिरी VIDEO : अस्पताल में लड़के ने सुनाया था 'दीवाना' फिल्म का गाना, दिया था आशीर्वाद - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

ऋषि कपूर का आखिरी VIDEO : अस्पताल में लड़के ने सुनाया था ‘दीवाना’ फिल्म का गाना, दिया था आशीर्वाद

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read

मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो को देख कई लोगों के आंखों में आंसू झलक आए। बता दें कि इस वीडियो में ऋषि कपूर हंसते हुए नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर एक भी शिकन नहीं थी।

इस वीडियो में एक फैन भी है जो कि उनके बेड के सामने खड़े होकर ऋषि कपूर को उनकी फेमस फिल्म दीवाना का गाना तेरे दर्द से दिल आबाद रहा  गाना गा रहा है और ऋषि कपूर इस लड़ने के गाने को सुन काफी खुश हुए। ऋषि कपूर ने लड़के को आशीर्वाद भी दिया। ऋषि कपूर के निधन के बाद उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है।

Share This Article