Pauri Garhwal : रिखणीखाल पुलिस को बड़ी कामयाबी, दिल्ली के "काले गैंग" के 3 शातिरों को किया गिरफ्तार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

रिखणीखाल पुलिस को बड़ी कामयाबी, दिल्ली के “काले गैंग” के 3 शातिरों को किया गिरफ्तार

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
devbhoomi news

devbhoomi news

पौड़ी गढ़वाल की रिखणीखाल पुलिस को चोरों को पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। बता दें कि पुलिस ने ज्वैलरी शॉप में हुयी चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली के “काले गैंग” के 03 शातिरों को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि 15 दिसंबर को अमित शाह निवासी गुठेता, देवियोखाल ने थाना रिखणीखाल थाने में तहरीर देकर शिकायत की कि 15 दिसंबर की रात अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी ज्वैलर्स की दुकान पर हाथ साफ कर लिया। चोनों ने चांदी के पायल, चांदी के ग्लास, चांदी के कटोरे और कुछ पुरानी चांदी उड़ा सी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरु की। एसएसपी के निर्देश पर टीम गठित की गई। थानाध्यक्ष कमलेश शर्मा के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक रीना वर्मा की टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने सफलता हासिल करते हुए तीन शातिर चोरों को शत-प्रतिशत माल के साथ ढाबखाल के पास से गिरफ्तार किया।

आऱोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके गैंग का नाम “काले गैंग” है। जो पहाड़ी क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर दिल्ली चले जाते हैं। अभियुक्त गोपाल के विरूद्ध दिल्ली में 08 व 01 कोतवाली पौड़ी में चोरी के अभियोग पंजीकृत हैं और आरोपी सोनू के विरूद्ध कोतवाली पौड़ी में 02 और दिल्ली में 03 अभियोग पंजीकृत हैं तथा अभियुक्त साहिल के विरूद्ध दिल्ली में चोरी का 01 अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

अभियुक्तों का नाम पताः-
1. सोनू रावत, पुत्र लक्ष्मण रावत, निवासी-ढिकोली पावौ पौड़ी, हाल निवासी गीता कॉलोनी नई दिल्ली (उम्र- 25 वर्ष)|
2. गोपाल उर्फ काले, पुत्र मनोहर लाल, निवासी-चंदा नगर थाना जनकपुरी, दिल्ली| (उम्र- 27 वर्ष)
3. साहिल उर्फ नानू, पुत्र सुधीर, निवासी-चांदनी चौक पुरानी दिल्ली| (उम्र- 25 वर्ष)

पुलिस टीमः-
1. निरीक्षक मौ. अकरम (प्रभारी सीआईयू.)
2. थानाध्यक्ष कमलेश शर्मा
3. महिला उपनिरीक्षक रीना वर्मा
4. मुख्य आरक्षी शुशील कुमार
5. आरक्षी मोहकम सिंह
6. आरक्षी आबिद अली
7. आरक्षी संतोष
8. आरक्षी हरीश
9. आरक्षी कृपाराम
10. आरक्षी रघुवीर सिंह
11. आरक्षी मधुसूदन
12. आरक्षी मुकेश
13. महिला आरक्षी करिश्मा
14. महिला आरक्षी नेहा
15. आरक्षी ललित

Share This Article