Highlight : खुलासा : घर में चल रही थी सुशांत सिंह राजपूत की शादी की तैयारी, इस महीने थी शादी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

खुलासा : घर में चल रही थी सुशांत सिंह राजपूत की शादी की तैयारी, इस महीने थी शादी

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
appnu uttarakhand news

appnu uttarakhand newsरविवार को बॉलीवुड समेत पूरे देश को सदमा लगा। जब खबर आई की मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोई विश्वास नहीं कर पा रहा है कि वो ऐसा कर सकते हैं। वहीं इस बी सुशांत की जिंदगी से जुड़ी कई अहम जानकारियां भी सामने आ रही हैं। बताया जा रहा कि सुशांत इस साल नवंबर में शादी करने वाले थे।

सुशांत सिंह राजपूत बिहार में पूर्णिया के बरहरा कोठी मलडीहा के रहने वाले थे और यहीं उनका पैतृक निवास है। टीवी पर मौत की खबर देख पड़ोसी ने सुशांत के पिता को उनके सुसाइड करने की खबर दी। तबसे पिता बेसुध हैं। उन्हें परिजनों ने संभाला। लेकिन वो बार बार बेहोश हो रहे हैं। सभी का एक ही सवाल है कि हंसमुख, कामयाब इंसान आखिर इतना बड़ा कदम कैसे उठा गया।

इस बीच मीडिया से बातचीत में सुशांत के चचेरे भाई पन्ना सिंह ने बताया कि घर में उनकी शादी की चर्चा चल रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुशांत के चचेरे भाई पन्ना ने बताया कि इसी साल नवंबर में सुशांत की शादी होने वाली थी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि शादी किसके साथ होने वाली थी। बताया कि पिछले सप्ताह सुशांत के पिता केके सिंह से बात हुई थी। करीब 45 मिनट चली इस बातचीत में उन्होंने कहा था कि सबकुछ ठीक है। सुशांत से बात हुई है और नवंबर में वो शादी भी करने वाला है। उसमें हम लोग चलेंगे… मुंबई।

सुशांत की रिलेशनशिप की बात करें तो पिछले कुछ दिनों से अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती संग उनका नाम जोड़ा जा रहा था। लेकिन सुशांत की मौत पर रिया चक्रवर्ती का भी कोई बयान या पोस्ट सामने नहीं आई है।

Share This Article