Big News : भारत में भी कोरोना का कहर, नेपाल के रास्ते भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों को लौटाया गया - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

भारत में भी कोरोना का कहर, नेपाल के रास्ते भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों को लौटाया गया

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand newsभारत में कोरोना वायरस तेजी से बढ़ रहा है। बता दें कि भारत में अब तक 83 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है, जो की 13 राज्यों तक फैला चुका है। वहीं कोरोना से दो लोगों की मौत हो चुकी है। एक कर्नाटक में एक और दिल्ली में एक महिला की मौत कोरोना से हो चुकी है। वहीं इसके बाद कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और कोरोना से बचाव के लिए लोगों से अपील की जा रही है। विदेशी यात्रा पर रोक लगा दी गई है और विदेशी पर्यटकों का वीजा रद कर दिया है। कई राज्यों में स्कूल बंद करा दिए गए है।

1000 से ज्यादा विदेशी लौटाए गए

वहीं कोरोना वायरस से निपटने के लिए नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को नेपाल के रास्ते भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों को वापस लौटा दिया गया है। बता दें कि पिछले दो दिनों में 1000 से ज्यादा विदेशी लौटाए गए हैं। एसएसबी सतर्क हो गई है। सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि भारत से नेपाल जाने वालों पर रोक नहीं लगाई गई है लेकिन नेपाल से भारत किसी भी विदेशी को नहीं आने दिया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक कमिश्नर और डीआईजी ने शुक्रवार को एयरपोर्ट पर भी बैठक की। इसमें कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस कारण नेपाल सीमा को सील कर दिया गया है। नेपाल सीमा पर जो भी विदेशी आ रहे हैं, उन्हें वापस भेजा जा रहा है। रोजाना 500 से 700 विदेशी नागरिक नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल होते हैं।

Share This Article