National : Republic Day 2025:  कर्तव्य पथ पर दिखी उत्तराखंड की झांकी, सांस्कृतिक धरोहर और खेलों का किया प्रदर्शन, देखिए झलक - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Republic Day 2025:  कर्तव्य पथ पर दिखी उत्तराखंड की झांकी, सांस्कृतिक धरोहर और खेलों का किया प्रदर्शन, देखिए झलक

Uma Kothari
1 Min Read
utatarakhada-ka-jhaka

गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की झांकी ने अपनी सांस्कृतिक धरोहर और साहसिक खेलों का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुति दी। जो देखने वालों के दिलों को छू गई।

 कर्तव्य पथ पर दिखी उत्तराखंड की झांकी

झांकी के एक हिस्से में उत्तराखंड की प्रसिद्ध ऐपण कला को बनाते हुए एक महिला को पारंपरिक वेशभूषा में दिखाया गया। ये ऐपण कला आज पूरे विश्व में पहचानी जाती है जो उत्तराखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्ता को दर्शाती है। इसे बनाने के लिए चावल के आटे और गेरू का उपयोग किया जाता है। ये कला पूजा कक्षों, घरों के प्रवेशद्वारों, फर्श और दीवारों पर बनाई जाती है।

सांस्कृतिक धरोहर और खेलों का किया प्रदर्शन

झांकी के दूसरे हिस्से में उत्तराखंड के साहसिक खेलों और पर्यटन को दर्शाया गया। जिसमें नैनीताल और मसूरी में हिल साइकिलिंग, फूलों की घाटी और केदारकांठा की ट्रेकिंग, ओली में स्नो स्कीइंग, ऋषिकेश में योग, बंजी जंपिंग, जिप-लाइनिंग और रॉक क्लाइंबिंग जैसी रोमांचक गतिविधियां शामिल थीं। इस झांकी के माध्यम से राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा दिया गया।



Share This Article