Dehradun : Shivratri 2024 : चंद्रेश्वर महादेव मंदिर पहुंची रेखा आर्य, रूद्राभिषेक कर की पूजा-अर्चना - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Shivratri 2024 : चंद्रेश्वर महादेव मंदिर पहुंची रेखा आर्य, रूद्राभिषेक कर की पूजा-अर्चना

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
चंद्रेश्वर महादेव मंदिर पहुंची रेखा आर्य

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने देहरादून स्थित प्राचीन चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक के साथ पूजा अर्चना की। इस अवसर पर देवों के देव महादेव से समस्त देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

चंद्रेश्वर महादेव मंदिर पहुंची रेखा आर्य

रेखा आर्य ने कहा कि भगवान भोलेनाथ से मेरी मंगल कामना है कि यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए और अमृतकाल में देश के संकल्पों को नई ताकत भी दे।

रूद्राभिषेक कर की पूजा-अर्चना

मंत्री ने कहा उत्साहपूर्वक मनाया जाने वाला यह पर्व सबके जीवन में शांति और समृद्धि लेकर आए।यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए और अमृतकाल में देश के संकल्पों को नई ताकत भी दे।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।