Haridwar : ITC की ग्रेजुएशन सेरेमनी में पहुंचीं रेखा आर्या, बेटियों को आत्मनिर्भर बनने की दी सीख - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

ITC की ग्रेजुएशन सेरेमनी में पहुंचीं रेखा आर्या, बेटियों को आत्मनिर्भर बनने की दी सीख

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
rekha arya

उत्तराखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा है कि अपनी बेटियों को जन्म के साथ ही सशक्त बनाने की शुरुआत करिए और हमेशा उन्हें रोटी, कपड़ा, मकान जैसी मूल आवश्यकताओं की पूर्ति में आत्मनिर्भर बनने की सीख दीजिए। रेखा आर्या शुक्रवार को हरिद्वार के सिडकुल में आयोजित आईटीसी सुनहरा कल के ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल होने पहुंची थीं।

जन्म से दे सीख, बनाएं आत्मनिर्भर

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आईटीसी ने जिस तरह क्षेत्र की 2000 से ज्यादा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद की है वह दूसरी संस्थाओं के लिए भी प्रेरणा बनना चाहिए। रेखा आर्या  ने कहा कि बालिकाओं का सशक्तिकरण उनके जन्म के समय से ही होना चाहिए, तभी वे आत्मनिर्भर बनने की सीख के साथ बड़ी होगी। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार ने देवभूमि की अशक्त महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हाल ही में एकल महिला स्वरोजगार योजना शुरू की है। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या ने प्रतिभागी महिलाओं को सर्टिफिकेट वितरित किए।

Share This Article