National : दिल्ली सहित इन राज्यों में पारा छू रहा आसमान, अगले 5 दिन के लिए लू का रेड अलर्ट जारी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

दिल्ली सहित इन राज्यों में पारा छू रहा आसमान, अगले 5 दिन के लिए लू का रेड अलर्ट जारी

Renu Upreti
2 Min Read
Red heat alert issued for next 5 days
Red heat alert issued for next 5 days

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत उत्तर पश्चिमी मैदानी क्षेत्र में गर्मी बढ़ती जा रही है और पारा आसमान छू रहा है। मौसम विभाग ने पांच दिन के लिए इन राज्यों में प्रचंड गर्मी व लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इन पांच राज्यों में सोमवार को औसत तापमान 45 डिग्री के पार रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिन भीषण लू के कारण सुबह से ही दिन तपने लगेगा, जनजीवन प्रभावित होगा। मध्य प्रदेश, ओडिशा और गुजरात में भी भी पांच दिन तक लू के आसार हैं। पारा दो से तीन डिग्री तक चढ़ेगा। अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।

दिल्ली में पारा दूसरे भी 47 डिग्री पार

दिल्ली में सोमवार को दूसरे भी तापमान 47 डिग्री के पार चढ़ा। नजफगढ़ में सोमवार को तापमान 47.4 डिग्री दर्ज किया गया। मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री रहा। पीतमपुरा में 46.6 डिग्री, पूसा में 46.1 डिग्री, आया नगर में 45.7 डिग्री और पालम में तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया।

केरल में होगी तेज बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 23 मई तक दक्षिण भारत में बहुत तेज बारिश होने की उम्मीद है। केरल में सोमवार को बारिश शुरु हुई। दो दिन यहां भारी बारिश का अनुमान है, जिससे भूस्खलन व महामारी की आशंका के बीच आपातकाल केंद्रो, अस्पतालों को स्टैंडबाय पर रखा गया है।  

Share This Article