Big News : कांग्रेस में फिर उठे बागी सुर, प्रीतम सिंह ने खोला मोर्चा, कहा- जिन्हें राजनीति का क ख नहीं पता, वो हमारे प्रभारी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

कांग्रेस में फिर उठे बागी सुर, प्रीतम सिंह ने खोला मोर्चा, कहा- जिन्हें राजनीति का क ख नहीं पता, वो हमारे प्रभारी

Yogita Bisht
2 Min Read
pritam singh

उत्तराखंड में अंदरूनी कलह एक बार फिर सामने आ रही है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने ही जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर सवाल पर खड़े किए हैं।

उन्होंने इसका ठीकरा प्रभारी देवेंद्र यादव के ऊपर फोड़ दिया है। प्रीतम सिंह ने कहा कि जिन्हें राजनीति का क ख नहीं पता, वह आज हमारे प्रभारी बने बैठे हैं।

प्रीतम सिंह ने एक बार फिर खोला मोर्चा

उत्तराखंड में कांग्रेस में अक्सर गुटबाजी दिखते रहती है। एक बार फिर यही होता नजर आ रही है। उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने इसका ठीकरा प्रभारी देवेंद्र यादव के ऊपर ही फोड़ दिया है।

जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर उठे सवाल पर प्रभारी देवेंद्र यादव पर फोड़ दिया ठीकरा

जब प्रीतम सिंह से जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस बात का ठीकरा प्रभारी देवेंद्र यादव के ऊपर फोड़ दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से राज्यों में प्रभारियों की नियुक्ति इसलिए की जाती है कि वह समन्वय बनाने का काम करेंगे।

दिल्ली में बैठकर प्रभारी जारी कर रहे तुगलकी फरमान

उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रभारी प्रदेश में समन्वय बनाने के बजाय कुछ और ही काम कर रहे हैं। वह राष्ट्रीय नेतृत्व को भी दिग्भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद से प्रभारी गायब हैं।

दिल्ली में बैठकर अब प्रभारी तुगलकी फरमान जारी कर रहे हैं। उत्तराखंड में उनके कई फैसलों से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में ऐसा प्रभारी भेजा जाना चाहिए, जो राजनीतिक रूप से परिपक्व हो।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।