Nainital News: नैनीताल के चार्टन लाॅज क्षेत्र में भूस्खलन की वजह।

Nainital News: सामने आई नैनीताल के चार्टन लाॅज क्षेत्र में भूस्खलन की वजह, दो मंजिला मकान हो गया था जमींदोज

Yogita Bisht
2 Min Read
नैनीताल भूस्खलन

Nainital News Today: नैनीताल में दिन पर दिन भूस्खलन बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों नैनीताल के चार्टन लाॅज क्षेत्र में एक दो मंजिला मकान ढह गया। जिसके बाद नैनीताल के चार्टन लाॅज क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन की जांच कराई गई। जिसमें इसके कारणों का खुलासा हो गया है।

Nainital Landslide सामने आई चार्टन लाॅज क्षेत्र में भूस्खलन की वजह

सोमवार को चार्टन लाॅज क्षेत्र में हुए भूस्खलन की वजह सामने आ गई है। जिला प्रशासन के निर्देश पर भू वैज्ञानिकों की टीम ने डांच कर रिपोर्ट सौंप दी है। इस सर्वे में ये बात सामने आई है कि इस क्षेत्र में घरों से निकलने वाले पानी से लेकर बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था सहीं नहीं होने के कारण भूस्खलन की स्थिति बनी है।

बीते दिनों दो मंजिला मकान हो गया था धवस्त

बता दें कि दो दिन पहले 21 सितंबर को चार्टन लाॅज क्षेत्र में भूस्खलन के कारण दो मंजिला मकान ध्वस्त हो गया था। इसकी चपेट में आने के कारण निचले हिस्से में बने दो और मकान धराशायी हो गए थे। जिसके बाद प्रशासन की टीम ने 22 मकानों से 24 परिवारों को दूसरी जगह विस्थापित कर दिया है।

सीवेज की सही व्यवस्था न होने से हो रहा भूस्खलन

Nainital landslide के दो दिन बाद ही भू वैज्ञानिक दीपेंद्र सिंह चंद्र ने प्रशासन की टीम के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान दरारों, पानी की निकासी, नालियों की स्थिति और कई चीजों का निरीक्षण किया गया। जिसमें सामने आया कि सीवेज की सही व्यवस्था न होना भूस्खलन कारण है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।