Highlight : पढ़िए क्या है IPL में चमके रिंकू सिंह की कहानी, हर कोई कर रहा है तारीफ - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पढ़िए क्या है IPL में चमके रिंकू सिंह की कहानी, हर कोई कर रहा है तारीफ

Yogita Bisht
5 Min Read
RINKU SINGH

गुजरात के खिलाफ आखरी ओवर में पांच छक्के मारने वाले रिंकू सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हो रहे हैं। हर कोई रिंकू की इस पारी की चर्चा कर रहा है। लेकिन यहां तक आने के लिए उन्होंने कितना संघर्ष किया है शायद ही किसी को पता हो। रिंकू की आंखें मैच के बाद पिता को याद कर नाम हो गई थी।

रिंकू ने क्रिकेट को अपना करियर चुनने से पहले काफी संघर्ष किया है। कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी रिंकू के संघर्ष को सलाम किया है। तो आइए जानते हैं किस दौर से गुजरकर यह सितारा आज इस मुकाम पर पंहुचा है।

कोचिंग सेंटर में पोछा लगाने की मिली थी नौकरी

रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं। वो एक गरीब परिवार से आते हैं। एक टीवी प्रोग्राम के दौरान उन्होंने बताया था की कैसे उन्हें एक कोचिंग सेंटर में पोछा लगाने का काम मिला था। उन्होंने कहा कि कोचिंग सेंटर में सुबह-सुबह मुझे पोछा लगाना पड़ता था। लेकिन बाद में फिर उन्होंने ये नौकरी छोड़ दी।

नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने अपना पूरा ध्यान क्रिकेट पर लगाया। उन्होंने क्रिकेटर बनने के लिए काफी मेहनत की है। जो की आज आपके सामने देखने को मिल ही रही है। इस कदर उन्होंने अपने आप को ट्रेन कर दिया की पूरा देश उनकी चर्चा कर रहा है।

रिंकू के पापा नहीं थे क्रिकेट खेलने के पक्ष में  

रिंकू ने बताया की स्कूल की तरफ से जब उन्होंने पहला मैच खेला तो शानदार रन बनाए थे। उन्होंने लैदर बाल से 32 गेंदों पर 54 रन बनाए थे। वह क्रिकेट की प्रैक्टिस सरकारी स्टेडियम में करते थे। मैच खेलने के लिए सबको पैसे देने पड़ते थे।

लेकिन उन्हें उनके घर से पैसे नहीं मिलते थे। रिंकू के पिता क्रिकेट खेलने के पक्ष में नहीं थे। रिंकू ने बताया की मेरे पिता नहीं चाहते थे की रिंकू क्रिकेटर बने। साथ ही क्रिकेट खेलने के लिए उनके पिता उन्हें मारते भी थे। उनके भाइयों ने उन्हें प्रेरित किया।

IPL 2023

 गैस वेंडर थे रिंकू के पिता

आपको बता दें की रिंकू के पिता गैस सिलिंडर डिलीवर करते थे। रिंकू के चार भाई हैं, जिनमें सबसे छोटे रिंकू है। जिसमें एक भाई ऑटो ड्राइवर है। तो दूसरा भाई मजदूरी करता है। जब भी रिंकू क्रिकेटर बनने की बात करते थे तो उनके परिवार वाले उन्हें परिवार की आर्थिक स्थिति का हवाला देकर खूब सुनाते थे।

प्रियंका ने रिंकू के संघर्ष को किया सलाम

कांग्रेस की प्रियंका गाँधी वाड्रा ने सोशल मीडिया पर रिंकू की कुछ तस्वीरें पोस्ट कर लिखा “शाबाश रिंकू सिंह ! क्या धुआंधार पारी खेली है!!” रिंकू की तारीफ करते हुए प्रियंका ने लिखा ” मैच के आखिरी ओवर में अलीगढ़ के रिंकू सिंह ने 5 बॉल पर पांच छक्के मारकर जो कमाल किया है, वह क्रिकेट के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएग।

बेहद साधारण परिवार से आने वाले रिंकू सिंह के पारिवारिक संघर्ष और उनके क्रिकेटर बनने की कहानी भावुक कर देने वाली है। माता-पिता व भाई-बहनों समेत रिंकू सिंह का संघर्ष, कड़ी मेहनत और उसके बाद उनकी यह उपलब्धी लाखों युवाओं को प्रेरित करेगी। रिंकू और उनके परिवार को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।”

IPL 2023

आज रिंकू सिंह अपनी मेहनत, परिश्रम और लग्न से इस मुकाम पर पहुंचे है। हर कोई उनकी तारीफों के पुल बांध रहा है। रिंकू ने बताया की वह अलीगढ़ से पहले खिलाड़ी है जो आईपीएल में खेल रहे हैं।

उन्होंने बताया की KKR ने उन्हें इतना पैसा दिया है, जो जिंदगी में उन्होंने कभी नहीं देखे। इन पैसों से घर की सारी समस्याएं दूर हो गई। जानकारी के लिए बता दें की रिंकू को KKR ने 50 लाख में खरीदा था।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।