National : बुराई पर अच्छाई की जीत, दिल्ली के रामलीला मैदान में हुआ रावण दहन, राष्ट्रपति और पीएम रहे मौजूद - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बुराई पर अच्छाई की जीत, दिल्ली के रामलीला मैदान में हुआ रावण दहन, राष्ट्रपति और पीएम रहे मौजूद

Renu Upreti
1 Min Read
Ravan Dahan took place in Delhi's Ramlila Maidan, President and PM were present.

देशभर में दशहरे के मौके पर उत्साह नजर आ रहा है। इस खास पर्व पर दिल्ली से सटे रामलीला मैदान में भी रावण दहन किया गया। इस दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मौजूद रही। हर बार की तरह इस बार भी इको फ्रेंडली तरीके से रावण, मेघनाद और कुम्भकरण का पुतला बनाया गया है।

युवाओं को तिलक लगाकर की पूजा

दहन से पहले पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने मंच पर भगवान राम और लक्ष्मण का किरदार निभा रहे युवाओं का तिलक कर उनकी पूजा की।

रावण की नाभि में तीर मारकर उसका अंत

रावण दहन कार्यक्रम से पहले राम और रावण के बीच युद्ध का मंचन हुआ। राम ने रावण की नाभि में तीर मारकर उसका अंत किया। इसके बाद राव, मेघनाथ और कुम्भकरण के पुतलों का दहन किया।

Share This Article