Entertainment : रैपर हनी सिंह और उनकी टीम पर लगा मारपीट का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला ? - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

रैपर हनी सिंह और उनकी टीम पर लगा मारपीट का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला ?

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
honey-singh-1

मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। खबरों की माने तो रैपर हनी सिंह के खिलाफ मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज हुई है। हनी सिंह और उनकी टीम के ऊपर इवेंट के मैनेजर से मार पीट करने का आरोप लगा है। इसके साथ ही किडनैपिंग और बंधक बनाने जैसे संगीन आरोप लगाए है।

पुलिस कर रही है जांच

खबरों के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को एक कार्यक्रम रद्द होने के बाद ये आरोप रैपर पर लगे है। अभी तक इस मामलें में हनी सिंह के खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं की गई है। पुलिस इन् आरोपों की जांच में जुट गई गई है।

बुधवार को हुई थी शिकायत दर्ज

बुधवार को एक इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी के मालिक ने बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) पुलिस थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज की। खबरों के मुताबिक इवेंट एजेंसी के मालिक ने किडनैपिंग और हमला करने का आरोप लगाया है। ये आरोप उन्होंने हनी सिंह और उनकी टीम के सदस्यों पर लगाया है। शिकायत दर्ज होने के बाद जब पुलिस ने शिकायतकर्ता को थाने बुलाया। तो शिकायतकर्ता नहीं आया।

क्या था पूरा मामला ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई के बीकेसी में हनी सिंह का फेस्टिवीना नामक इवेंट रखा गया था। ये इवेंट 15 अप्रैल को था। लेकिन पैसों की वजह से इवेंट के मालिक ने इसे रद्द करने का फैसला किया। इसके बाद हनी सिंह और उनकी टीम ने इवेंट मैनेजर के साथ मारपीट की।
हालांकि पुलिस का कहना है की वो इस मामलें की जांच कर रही है। साथ ही इस मुद्दे में शिकायतकर्ता द्वारा FIR
दर्ज नहीं की गई है।

Share This Article