Nainital : शादी का झांसा देकर युवती के साथ हैवानियत, आरोपित के खिलाफ केस दर्ज - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

शादी का झांसा देकर युवती के साथ हैवानियत, आरोपित के खिलाफ केस दर्ज

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
पिता ने किया अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म

नैनीताल के रामनगर क्षेत्र से युवती के दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवयी ने युवक पर शादी का झांसा देखर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शादी का झांसा देकर युवती के साथ हैवानियत

पीड़िता ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। कुछ समय बाद जब युवती ने युवक से शादी को लेकर सवाल किया तो आरोपित गाली गलौज पर उतर आया। इसके साथ ही पीड़िता ने युवक पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

आरोपित के खिलाफ केस दर्ज

मामले को लेकर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की पड़ताल जारी है। आरोप साबित होने पर जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जायेगा।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।