यूपी के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने 14 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया। घटना का पता लगने के बाद स्थानी लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा गुस्साए लोगों ने आगजनी के साथ तोड़फोड़ शुरु की। मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक दुसरे समुदाय का है। हिंदूवादी संगठनो ने इस मामले पर पुलिस से तेजी से कार्रवाई करने की मांग की है।
कबाड़ का काम करता है आरोपी
पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहा कि बुधवार की शाम 6 बजे बिजली जाने के बाद तीन से चार लोग पिछले दरवाजे से घर में घुस गए। उन्होनें आरोप लगाया कि आरोपी कबाड़ का काम करता है और उसी ने लड़की के साथ रेप किया है। परिजनों ने लड़की के साथ मारपीट की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नाराज लोगों ने जोरदार हंगामा किया
वहीं घटना के बाद सूर्यानगर चौकी के बाहर नाराज लोगों ने जोरदार हंगामा किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कबाड़ का काम करने वाले आरोपी की दुकान में लोग घुसे और उन्होनें सामान बाहर फेंक दिया और वहां मौजूद ई-रिक्शा में भी आग लगा दी। आरोपी का नाम फैजान बताया जा रहा है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान तीन लड़के बाहर खड़े थे जिन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। पीड़ित परिवार ने ये भी आरोप लगाया कि आरोपी फैजान ने पहले लड़की को कुछ सुंघाया और उसके बाद लड़की बेहोश हो गई। जिसके बाद आरोपी ने रेप की वारदात को अंजाम दिया।