Dehradun : बाल संप्रेक्षण गृह में नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामला, कांग्रेस ने बोला राज्य सरकार पर हमला - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बाल संप्रेक्षण गृह में नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामला, कांग्रेस ने बोला राज्य सरकार पर हमला

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
GARIMA DASAUNI

हल्द्वानी में बाल संप्रेक्षण गृह में महिला कर्मचारियों द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करवाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस ने हल्द्वानी में बढ़ रहे अपराध को लेकर राज्य सरकार पर जुबानी हमला बोला है।

कांग्रेस ने बोला राज्य सरकार पर हमला

कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि हल्द्वानी अपराध का गढ़ बनता जा रहा है। पिछले चार महीने में हल्द्वानी के भीतर तीन महिला अपराध से जुड़े मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन कार्यवाही के नाम पर बस खानापूर्ति कि जा रही है।

हल्द्वानी बन रहा अपराध का गढ़ : दसौनी

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि हल्द्वानी में संरक्षण गृह की नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ है। जिसमें बाल संप्रेक्षण गृह की महिला कर्मचारी ही संलिप्त पाई गई है। पूर्व में हल्द्वानी में जेल के भीतर ही 52 अपराधियों में HIV की पुष्टि हुई थी। जो सवालों के घेरे में है।

राज्य सरकार से की कार्रवाई की मांग

कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि हल्द्वानी में ही दृष्टिबाधित संस्थान में बच्चियों के साथ शोषण किया गया था। कांग्रेस ने राज्य सरकार से महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ताकि इस तरह के अपराधों पर अंकुश लग सके।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।