Big News : बड़ी खबर : दुष्कर्म का आरोपी मुकेश बोरा गिरफ्तार, पुलिस ने यहां से दबोचा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बड़ी खबर : दुष्कर्म का आरोपी मुकेश बोरा गिरफ्तार, पुलिस ने यहां से दबोचा

Yogita Bisht
2 Min Read
मुकेश बोरा गिरफ्तार

दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में नामजद दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने आरोपी मुकेश बोरा को यूपी से गिरफ्तार किया है।

दुष्कर्म का आरोपी मुकेश बोरा गिरफ्तार

हल्द्वानी से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में नामजद दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी मुकेश बोरा को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रामपुर से गिरफ्तार किया है। बता दें कि बीते कई दिनों से पुलिस की पांच टीमें मुकेश बोरा को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही थी।

23 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को दबोचा

आपको बता दें कि मुकेश बोरा के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो का मुकदमा दर्ज हुए 23 दिन बीत चुके हैं। 23 दिन बाद पुलिस ने आरोपी बोरा को उत्तर प्रदेश से दबोचा है। पुलिस टीम मुकेश बोरा के घर की कुर्की भी कर चुकी है। 23 दिन बाद पुलिस के हाथ कामयाबी लगी है।

7 टीमें मुकेश बोरा की कर रही थी तलाश

एसओजी सहित पुलिस की 7 टीमें मुकेश बोरा की तलाश कर रही थी। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बदायूं, बरेली, दिल्ली, पंजाब आदि जगह भी डेरा डाले हुए थी। 19 सितंबर को आरोपी मुकेश बोरा को भोजीपुरा के पास देखा गया था। तब से ही पुलिस यूपी में उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।