Entertainment : लोगों ने खोली Ranveer Singh की पोल, दीपिका से पहले अनुष्का शर्मा के लिए बोली सेम बात, वीडियो वायरल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

लोगों ने खोली Ranveer Singh की पोल, दीपिका से पहले अनुष्का शर्मा के लिए बोली सेम बात, वीडियो वायरल

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
Koffee With Karan 8 ranveer singh old video

Ranveer Singh Throwback Video: डायरेक्टर करण जोहर का टॉक शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan 8) का नया सीजन 8 शुरू हो गया है। ऐसे में शो का पहला एपिसोड दर्शकों के लिए जारी कर दिया है। इस सीजन के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहले गेस्ट बनाकर आए।

पहले एपिसोड में दीपिका-रणवीर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों के बारें में बात की। दोनों ने अपने रिलेशन से लेकर शादी तक की बातें की। ऐसे में रणवीर की कुछ बातें सुनकर लोगों को उनकी कुछ पुरानी बातें याद आ गई। जिसको लेकर अब यूजर रणवीर को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे है।

Ranveer Singh ने दीपिका से पहली मुलाकात के बारे में बताया

दरअसल रणवीर सिंह ने शो में बताया की कैसे वो दीपिका से पहली बार मिले। उन्होंने बताया कि ‘दीपिका से वो पहली बार संजय लीला भंसाली के घर में मिले थे। राम-लीला की स्क्रिप्ट रीडिंग के समय वो टेबल पर बैठे थे।

उनके सामने दरवाज़ा था। संजय लीला भंसाली का वर्सोवा घर समुद्र के पास होने के कारण जैसे ही दरवाजा खुलता है तो समुद्र से हवा आती है। ऐसे में जब दीपिका व्हाइट चिकनकारी कुरता पहन कर दरवाजें से आई तो हवा चली। वो सादगी की मूरत लग रही थी।’

अनुष्का के लिए भी कही सेम लाइन

दीपिका के लिए जो बात रणवीर ने कही ऐसी ही कुछ सेम लाइन उन्होंने कई साल पहले अनुष्का के लिए यूज़ की थी। अनुष्का के लिए रणवीर ने कॉफी विद करण में यही लाइन्स बोली थी।

ऐसे में अनुष्का के साथ उनके उस एपिसोड की एक छोटी सी क्लिप वायरल हो रही है। जिसमें वो अनुष्का से यशराज फिल्म्स के ऑफिस में उनकी पहली मुलाकात के बारे में बताते हैं।

https://twitter.com/rayfilm/status/1717578348707402003

सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने खोली पोल

रणवीर के सोशल मीडिया पर ये दोनों वीडियो वायरल हो रहे है। जिसमें लोग उन्हें ट्रोल कर रहे है। एक यूजर ने लिखा रणवीर थोड़ा तो स्क्रिप्ट में चेंज कर लिया होता। तो वहीं एक ने लिखा ‘लेडीज एंड जेंटलमैन,हमारी जनरेशन के बेहतरीन स्टोरी राइटर रणवीर सिंह।’

https://twitter.com/jiyarejiyaaa/status/1717622360751177875
Share This Article